वन विभाग ने बन्द करवाया खेड़ली- अमझार सड़क का निर्माण कार्य
डॉ० तौहीद
सुकेत(रॉयल पत्रिका)। चेचट. ग्राम भटवाड़ा में चल रहे खेड़ली अमझार सड़क निर्माण कार्य को वन विभाग द्वारा बन्द करवाने के बाद तहसीलदार के निर्देश पर शुरू किए निर्माण कार्य को संवेदक द्वारा शनिवार को फिर बन्द कर दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर सोमवार से खेड़ली-अमझार सड़क जाम करने की चेतावनी दी है। पर्यावरण विकास समिति अध्यक्ष राजाराम जाट ने बताया कि वर्तमान में खेड़ली अमझार सड़क मार्ग पर ग्राम भटवाड़ा में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व वन विभाग की टीम ने यह वन विभाग की जगह बताकर सड़क निर्माण कार्य बंद करवा दिया था। इस पर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा था। जिस पर तहसीलदार ने टीम भेजकर चरागाह भूमि तक निशान करके सड़क निर्माण कार्य पुनः शुरू करने के निर्देश दिए। लेकिन दूसरे दिन पहुंचे रेंजर ने संवेदक को सड़क निर्माण कार्य नहीं करने के लिए पाबंद कर दिया। इस पर संवेदक द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरूनहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब राजस्व विभाग की टीम ने चरागाह भूमि तक निशान लगाकर सड़क निर्माण के निर्देश दे दिए। फिर भी वन विभाग द्वारा संवेदक को सड़क निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। वन विभाग की हठधर्मिता से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सोमवार से खेड़ली अमझार सड़क मार्ग जाम करने की चेतावनी दे दी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं किया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं ।

नाजायज किया जा रहा परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के कार्मिक द्वारा ग्रामीणों को आए दिन नाजायज परेशान किया जाता है। वन विभाग कार्मिक व उनकी टीम ने सड़क निर्माण नहीं करने दे रहे है। जो अनुचित है। क्योंकि संवेदक द्वारा गांव के अंदर जहां पहले से सीसी सड़क बनी हुई थी, वही सड़क निर्माण किया जा रहा था। 40 करोड़ की लागत से बन रही सड़क चेचट से वाया खेड़ली अमझार तक 40 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण के बाद यह सड़क सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगी। जिससे चेचट दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेसवे से जाने वाले वाहन सीधे खेड़ली भटवाड़ा होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर सकेंगे। जिससे दरा की नाल में आए दिन लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। वर्तमान में दरा की नाल में घंटों जाम लगा रहता है। जिससे वाहन करना चालकों को परेशानी का सामना करना पढ़ता है ।
“संवेदक को निशानदेही तक सड़क गए निर्माण करने के निर्देश दे दिये गए है। वन विभाग यदि सड़क निर्माण नहीं करने दे रहा तो टीम वन विभाग के कार्मिक को पाबंद करवा दिया जाएगा।“

भरत कुमार यादव , तहसीलदार चेचट।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
