Loading...

उड़ती धूल, टूटी सड़कें, सिवरेज का पानी बना बी रोड की पहचान

Jaipur

Follow us

Share

नागौर (रॉयल पत्रिका)। नागौर जिला मुख्यालय के गांधी चौक से दिल्ली दरवाजा जाने वाली बी रोड इन दोनों बी रोड के बजाय टूटी सड़के, उड़ती धूल और सिवरेज के गंदे पानी की वजह से परेशानी हो रही है, दरअसल यहां पिछले कई सालों से सड़क टूटी होने की वजह से दोबारा नहीं बनाई गई, बड़ी बात की है कि इन सड़कों का टेंडर पिछले काफी लंबे समय से हो चुका है लेकिन प्रशासन की तरफ से तवज्जों नहीं देने की वजह से और ठेकेदार की लापरवाही की वजह से रोजाना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क टूटी होने की वजह से दिनभर धूल उड़ती रहती है वही सिवरेज की गंदगी की वजह से हम लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है।

दिन भर रहता है गाड़ियों का आवागमन

Advertisement

वही दिल्ली दरवाजा जाने के लिए गांधी चौक से बी रोड का सहारा रोजाना सैकड़ो मुसाफिर लेते हैं, यह दिन भर में तकरीबन 2000 से गाड़ियां गांधी चौक से दिल्ली दरवाजे के लिए जाती है लेकिन फिर भी यहां पर समाधान नहीं हो रहा, लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों को भी अपनी गाड़ियां निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, यदि यही हाल यहां पर रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हम लोग सड़कों पर उतरेंगे।

Advertisement

जल्द से जल्द समाधान हो

बी रोड स्थानीय लोगों का कहना है तब से लेकर आज तक यहां पर कई बार सड़के बनाई गई लेकिन जो सड़कों की हालत पिछले कुछ सालों से यहां पर हो रही है उसे पता लगता है कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जो ठेकेदार यहां पर लापरवाही बरत रहा है उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।