Loading...

महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भारी सर्दी बारिश में दिन रात सड़क पर, जिम्मेदारों को परवाह नहीं

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (एकीकृत) का धरना 5 वें दिन भी जारी रहा लेकिन सरकार या विभागीय अधिकारियों ने ना कोई सुध नहीं है,  ना ही समस्याओं के बारे में जानने के प्रयास किए हैं। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आंगनबाड़ी महिला कर्मी 8 जनवरी 2025 से गांधीनगर जयपुर में निदेशालय, समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर दिन रात तेज सर्दी एवं बरसात में अपनी मांगों को लेकर बैठी हुई हैं। लेकिन 5 वें दिन भी माननीय मुख्यमंत्री, माननीय उप मुख्यमंत्री, माननीय विभागीय मंत्री ने अथवा विभागीय प्रशासन ने इन महिलाओं की कोई सुध नहीं ली। महिला बाल विकास कर्मचारी संघ की प्रदेशाध्यक्ष मधुबाला शर्मा ने बताया कि जिसके कारण महिलाओं में बहुत ही रोष है और कल महिलाएं सड़क एवं कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर एवं भीख मांगकर अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए रोष जताएंगी। यदि उसके बाद भी सरकार बात नहीं सुनती है तो महिलाएं दिन रात निदेशालय के बाहर बैठी रहेगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।