Loading...

कब्रिस्तान में जादू-टोना की आशंका, कब्र से छेड़छाड़ पर हड़कंप

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर स्थित नाहरी का नाका कब्रिस्तान में जादू-टोना और तंत्र विद्या की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां कुछ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा एक कब्र के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कब्र को खोदकर उसमें रखे सामान को निकाला गया, जिससे आस्था को ठेस पहुंची है। कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष फिरोजुद्दीन ने इस मामले में शास्त्री नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है और पुलिस को ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों और कमेटी सदस्यों ने वक्फ बोर्ड से निवेदन कर मांग की है कि कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए यहां सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटनाओं पर विराम लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की तलाश में जुटी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।