हर संडे को तहसील परिसर बनता है पार्किंग स्थल, आला अधिकारी बने मूक दर्शक
सादिक हिन्दुस्तानी
सांगानेर ( रॉयल पत्रिका)। सांगानेर मार्केट की बरसों पुरानी जाम की समस्या का कोई भी स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा है। जनता इधर-उधर भटकने पर हो रही है मजबूर। इसलिए सांगानेर की जनता सांगानेर तहसील के अधिकारियों की सहानुभूति से रविवार के दिन तहसील परिसर को ही पार्किंग स्थल बना लेते हैं। कुछ समय पहले इस तहसील परिसर में गार्ड की तैनाती रहती थी। कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। लेकिन अब तहसील के लापरवाह अधिकारियों के द्वारा आंखों में पट्टी बांधकर नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कहने को तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधानसभा सांगानेर है। लेकिन यहां के अधिकांश विभागों में लापरवाह अधिकारियों की मौजूदगी सरकार के नियम कायदे को शर्मसार कर रही है। जो की बहुत बड़ी बात है। क्या सरकार इस ओर ध्यान देगी। या सीएमओ कार्यालय भी कानों में रुई डालकर मूकदर्शक बन तमाशा देखती रहेगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
