Loading...

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही

झालावाड़

default-image

Follow us

Share

-झालावाड़ जिले के 27 थाना क्षेत्रों में 264 ठिकानों में पुलिस की अलग-अलग 73 टीमों द्वारा एक साथ कार्यवाही

झालावाड़, (रॉयल पत्रिका)।  जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व रेंज कार्यालय कोटा के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही एवं अपराधियों की धरपकड हेतु एक दिवसीय, 14 जून 2025 एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत् जिला पुलिस द्वारा अकस्मात चैकिंग एवं धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व निर्देशन एवं चिरंजीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में जिला पुलिस के सभी वृत्ताधिकारीगण/थानाधिकारीगणों मय अधिकतम जाप्ता द्वारा 264 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस की सघन चैकिंग की गई।

Advertisement

आर्म्स एक्ट की 1 कार्यवाही थाना अकलेरा द्वारा की गई जिसमें एक छूर्रा जप्त किया गया।

एक्साईज एक्ट की कुल 5 कार्यवाहियां की गई जिसमें थाना सदर झालावाड़ द्वारा 2, थाना जावर द्वारा 1 एवं थाना असनावर द्वारा 2 जिसमें 14 लीटर हथकढ शराब जप्त की गई।

जुआं अधिनियम में 5 कार्यवाहियां की गई जिसमें 1-1 कार्यवाही थाना रायपुर, गंगधार, रटलाई व 2 कार्यवाही थाना भालता द्वारा की गई।

एन.डी.पी.एस. एक्ट की 1 कार्यवाही थाना डग द्वारा की गई जिसमें 2 मुलजिमों के कब्जे से 11.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की गई।

थाना घांटोली द्वारा गैरसायल मानसिंह तंवर निवासी पाटडी उर्फ गिरधरपुरा थाना घांटोली के कब्जे से नकद धनराशि रू. 7,38,600 संदिग्ध परिस्थिति में मिलने पर जप्त किये गये।

Advertisement

इसी प्रकार थाना पिड़ावा द्वारा 1 ईनामी अपराधी फरहान निवासी पिड़ावा को गिरफ्तार किया गया जो चाकूबाजी की घटना में वांछित था जिस पर रू. 2,000 का ईनाम घोषित था एवं 5 अनुसंधानाधीन प्रकरणों में वांछितों को कोतवाली झालावाड़ द्वारा 3. खानपुर द्वारा 1 एवं थाना सुनेल द्वारा 1 को गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ 51 असमाजिक तत्वों के विरूद्ध बी.एन.एस.एस. 2023 के प्रावधानों के तहत् इन्सदादी कार्यवाहियां की गई।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार निकट भविष्य में वांछित अपराधियों / संदिग्ध गतिविधियों एवं असमाजिक तत्वों एवं अपराधियों को संरक्षण देने वालो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही इसी प्रकार निरन्तर की जाती रहेगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।