Loading...

जिले में शिक्षा को नई उड़ान, 6 करोड़ की लागत से होगा अत्याधुनिक स्कूल भवन का निर्माण

Jaipur

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। इसी कड़ी में बारां जिले के अटरू क्षेत्र के चरड़ाना गांव में 6 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक विद्यालय भवन का शिलान्यास किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी और अरड़ाना गांव की 105 वर्षीय महिला भूली बाई ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की नींव रखी। प्रभारी मंत्री ने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यो की सराहना की। प्रभारी मंत्री देवासी ने कहा कि चरड़ाना में बनने वाले इस आधुनिक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तायुक्त शिक्षा का लाभ मिलेगा। जहां 18 स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और खेल मैदान जैसी सुविधाएं छात्रों को मिलेंगी। वहीं भतीजे के स्वर्गवास के शोक के चलते शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कार्यक्रम में आम व्यक्ति की तरह हिस्सा लिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पैतृक गांव चरड़ाना में मुंबई की निजी संस्था द्वारा 6 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्कूल मैदान में समारोह का आयोजन हुआ, जहां मंत्री ओटाराम देवासी, विधायक कंवरलाल मीणा, विधायक राधेश्याम बैरवा, माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी सहित जयपुर टोंक के जिला प्रमुख बतौर अतिथि मौजूद रहे। इस समारोह में सैकड़ो की संख्या में आसपास के गांव के ग्रामीण और स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।