Loading...

‘शराब हटाओ – समाज बचाओ’ की गूंज

Jaipur

Follow us

Share

 

  • सड़क पर मातृशक्ति का विरोध प्रदर्शन, शराब के ठेके को लेकर उबाल

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर में छोटी चौपड़ एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है गोविंद राव के रास्ते पर स्थित शराब का ठेका। मंदिर के पास चल रहे इस ठेके को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग बीते दो महीने से लगातार प्रदर्शन कर रहे है। शराब ठेके के खिलाफ स्थानीय लोगों का यह आंदोलन अब दो महीने पार कर चुका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह ठेका मंदिर के नजदीक स्थित है, और यहां से गुजरना खासतौर से महिलाओं के लिए मुश्किल हो गया है। शराब के नशे में धुत लोग सड़कों पर पड़े रहते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी होती है। हमने कई बार शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। जब तक ठेका नहीं हटेगा, हमारा विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने आबकारी विभाग, प्रशासन और शासन को कई बार ज्ञापन दिए, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। लोगों की मांग है कि धार्मिक स्थलों के पास ऐसे ठेके बंद किए जाएं ताकि महिलाओं और श्रद्धालुओं को सम्मानजनक वातावरण मिल सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।