Loading...

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के प्रयास से मिला वर्षों से बकाया मानदेय

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर। राजधानी जयपुर के मदरसों में कार्यरत कई शिक्षा अनुदेशकों का मानदेय बीते काफी समय से बकाया चल रहा था। वहीँ महिला शिक्षा अनुदेशकों का मातृत्व अवकाश का मानदेय न मिलने के कारण शिक्षा अनुदेशक असमंजस की स्थिति में थे। साथ ही खराब आर्थिक स्थिति से भी जूझ रहे थे। जयपुर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध के प्रयासों से अब मदरसा शिक्षकों का बकाया मातृत्व मानदेय मिल गया है। अभिषेक सिद्ध जब से जयपुर अल्पसंख्यक विभाग में आए हैं, तब से वे मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कर रहे हैं। जिले के प्रत्येक मदरसे में जा जाकर एक ही बात कह रहे हैं कि मदरसा शिक्षक ईमानदारी से अपना काम करें, बाकी काम विभाग करेगा। इस वर्ष सिद्ध के प्रयासों से 21 महिला शिक्षा अनुदेशकों का कई वर्षों पुराना बकाया मानदेय मिल गया है। इसमें 21 शिक्षा अनुदेशकों के छः छः माह के मातृत्व अवकाश के मानदेय वर्ष 2020-21 से रुके हुए थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जयपुर कार्यालय जॉइन करने के बाद इनकी समस्याओं का समाधान करते हुए इनका बकाया मातृत्व अवकाश बना कर ऐसे लंबित मामलों का निस्तारण किया है। साथ ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध द्वारा मातृत्व अवकाश मामलो में अब नई व्यवस्था की है। अब किसी का मानदेय नहीं रोका जा रहा हैं, सभी को मातृत्व अवकाश का हर माह मानदेय मिल रहा है। इस व्यवस्था से भ्रष्टाचार होने के प्रथम स्तर को ही जड़ से मिटा दिया गया है। इस पहल को सभी शिक्षा अनुदेशकों द्वारा सराहा जा रहा हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।