Loading...

डॉ. राजेन्द्र कुमार कसाना की पदोन्नति सहायक आचार्य से बने सह आचार्य

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। कोटपुतली ग्राम कल्याणपुरा खुर्द निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र कुमार कसाना को राजकीय एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में पदोन्नति मिली है। वे मेडिकल विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें सह आचार्य (एसोसिएट प्रोफेसर) बनाया गया है। डॉ. कसाना जनरल मेडिसिन क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं और उनकी इस उपलब्धि से जयपुर में हर्ष की लहर है। पदोन्नति पर उन्हें नाथू सिंह गुर्जर (जिलाध्यक्ष, अखिल राजस्थान चिकित्सा विभाग निविदा/ठेका कर्मचारी संघ, राजस्थान, जयपुर), कपिल गुर्जर, अंकित गुर्जर, शंकर गुर्जर, सोनू गुर्जर, लोकेश गुर्जर, मनीष गुर्जर, गोलू गुर्जर, रामेश्वर, धर्मराज गुर्जर, केशव सहित कई लोगों ने शुभकामनाएँ दीं। गौरतलब है कि डॉ. कसाना चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी इस सफलता से चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।