डॉ. मनमोहन खींची बने राजस्थान सरकार के यूनानी निदेशक
जयपुर(रॉयल पत्रिका)। राजस्थान सरकार ने राजपूताना यूनानी मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ. मनमोहन खींची को यूनानी निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति यूनानी चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डॉ. खींची को इस अवसर पर रोबा एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. फरहत चौधरी, ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मकबूल अहमद और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. आफताब नकवी ने फूलमाला पहनाकर और बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. खींची की नियुक्ति से यूनानी चिकित्सा क्षेत्र में नए अवसरों की उम्मीद है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
