बामनवास में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,15 दिन में मांग मनवाने का अल्टीमेटम दिया

शादाब अली

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। जिले में 27 जून की रात्रि में बामनवास विधानसभा के गांव अमावरा में असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर सोहार्द पूर्ण वातावरण को दूषित करने एवं सांप्रदायिकता फैलाने का जो काम किया है इसके खिलाफ बामनवास से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर ने गांव में घटनास्थल पर जाकर धरना दिया एवं सरकार के नाम मोके पर उप जिला कलेक्टर बामनवास को ज्ञापन सौंपा अपराधियों के खिलाफ शीघ्र मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग रखी। बाबा साहब की 15 दिन के अंदर प्रतिमा स्थापित करें एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमावरा पुलिस चौकी पर स्टाफ बड़ा करके रात्रि गश्त लगाई जाए। जिससे किसी प्रकार का कोई विवाद पैदा ना हो एवं लोगों में अमन चैन शांति बना रहे। मौके पर प्रशासन की ओर से उप जिला कलेक्टर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपपुलिस अधीक्षक सर्किल इंस्पेक्टर पुलिस चौकी इंचार्ज तहसीलदार हल्का पटवारी गिरदावर मौके पर मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
