जिला कलक्टर ने किया फॉर्मर रजिस्ट्री शिविरों का निरीक्षण, 31 मार्च तक पंजीकरण अनिवार्य
शब्बीर हुसैन

बारां, (रॉयल पत्रिका)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार भारत एवं राज्य सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर फॉर्मर्स रजिस्ट्रेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में किसानों का फार्मर आईडी पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर स्वयं इस अभियान की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं और रोजाना शिविरों की प्रगति का जायजा ले रहे हैं।रविवार को जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत ढोटी और मेरमाचाह में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान इस अभियान से वंचित न रहे और सभी किसानों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

- रोजाना कर रहे हैं शिविरों की मॉनिटरिंग
जिला कलक्टर हर दिन स्वयं विभिन्न शिविरों का दौरा कर रहे हैं और किसानों से फीडबैक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। वे लगातार किसानों को जागरूक कर रहे हैं कि 31 मार्च तक पंजीकरण नहीं करवाने पर वे पीएम किसान निधि सहित अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। कलक्टर ने सभी ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शिविरों की नियमित निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी किसान फॉर्मर आईडी पंजीकरण से छूटने न पाए। जिला कलक्टर ने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने फार्मर आईडी कार्ड बनवाएं, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों के हित में है और सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक किसान इससे लाभान्वित हों।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
