Loading...

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बदलने की चर्चा जोरों पर!

Jaipur

Follow us

Share

  • हालांकि भाजपा में ऐसा कुछ नहीं लग रहा है कि मुख्यमंत्री को बदलना पड़े।

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान प्रदेश की राजनीति में एक चर्चा जोरों पर है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री जल्दी बदला जाएगा। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री बनाने के लिए नये नाम की लिस्ट भी आ गई है। यह ज्यादातर नाम भाजपा पार्टी के नेताओं के ही हैं। प्रदेश का पूरा विपक्ष मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बदलने की चर्चाओं को और आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। सांसद हनुमान बेनीवाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो मुख्यमंत्री भजनलाल और उनकी सरकार पर हमेशा ही हमलावर रहते हैं। दूसरी तरह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी सरकार पूरे विश्वास के साथ चला रहे हैं और सरकारी निर्णय ले रहे हैं। उनके हाव-भाव से कहीं नहीं लगता है कि आलाकमान उनको बदल सकती है। प्रदेश भाजपा में कोई बड़ी गुटबाजी नहीं है और ना ही असंतोष दिखाई दे रहा है। भाजपा आलाकमान में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ कोई नाराजगी भी नहीं दिखाई दे रही है। इसलिए कहा जा सकता है कि प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा है। लेकिन लगता नहीं है कि प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।