Loading...

हज से लौटने पर दीनू खान और अंजुम खान का किया स्वागत

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने हज यात्रा से लौटने पर दीनू खान मेवाती और उनकी पत्नी अंजुम खान सहित अन्य यात्रियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। रविवार को जयपुर एयरपोर्ट पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और परिजनों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। दीनू खान काँग्रेस से सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष हैं, जबकि अंजुम खान श्रम विभाग में सदस्य हैं। हज यात्रा से उनके सकुशल लौटने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी और हज की कबूलियत की दुआ की। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के कई लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।