Loading...

चौमूं में सेंट्रल पार्क जयपुर की तर्ज पर बड़ा पार्क विकसित करने की सदन में मांग की

Jaipur

Follow us

Share

चोमूँ, (रॉयल पत्रिका)। विधानसभा में चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने नगर परिषद क्षेत्र में सेंट्रल पार्क जयपुर की तर्ज पर एक बड़ा पार्क विकसित करने की मांग की। विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने कहा कि नगर परिषद चौमूं क्षेत्र में लगभग 1.25 लाख लोगों की जनसंख्या है। एक बड़े इंडस्ट्रियल एरिया के साथ ही शैक्षणिक और मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है। यहां बहुत से व्यापारी व लोग रोजगार कि सिलसिले में आस पास के गांव- शहरों से आ बसे हैं। आज के परिदृश्य में बिगड़ती जीवनशैली को देखते हुए निवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की दिशा में काम करते हुए ऐसा पार्क बनाया जाए पार्क में रनिंग ट्रैक, ओपन जिम और योगा एरिया हो ताकि हर उम्र का वर्ग अपने अनुसार पार्क का उपयोग कर सके। चौमूं शहर के स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए तथा प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए पार्क एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। शहर में सीवरेज नहीं होने की वजह से सड़कों पर कीचड़ जमा रहता है जिस वजह से लोगों को सुबह-शाम टहलने के लिए पार्क होना बेहद जरूरी है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।