Loading...

सांचौर जिले को बहाल करने की मांग, सेड़िया के ग्रामीणों ने नारेबाजी कर धरने को समर्थन देकर एडीएम को सौपा ज्ञापन

सांचौर

Follow us

Share

जिला बहाली को लेकर 181 दिनों से धरना जारी….

सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। जिला बहाली की मांग को लेकर धरना 181 वें दिन जारी रहा। वहीं पंचायत समिति सरनाऊ के ग्राम पंचायत सेड़िया से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने धरने को समर्थन दिया तथा सांचौर जिले को यथावत रखने की मांग को लेकर नारेबाजी कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। पूर्व राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई और संयोजक अधिवक्ता भीमाराम चौधरी ने कहा कि सांचौर जिला जो जालौर जिले से 145 किमी दूर व अंतिम गांव आकोडिया रणखार करीब 250 किमी दूर हैं। धरने को संबोधित करते अधिवक्ता भीमाराम चौधरी ने कहा कि सरकार ने किस आधार पर सांचौर जिले को निरस्त किया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं है जिला बनने से जिला मुख्यालय नजदीक होने पर आमजन के लोगों के सभी जिले स्तर के कार्य जल्द होते थे, वर्तमान सरकार आमजन का त्वरित कार्य नहीं करना चाह रही है। और आमजन को इधर- उधर भटका आर्थिक नुकसान करना चाहती है। सरकार ने भी कोई कारण नहीं बताया है और सीधे ज्यादा जिले होने का हवाला देकर जिला निरस्त कर दिया। जबकि वास्तविक स्थिति जाने बगैर ही सरकार ने सांचौर की जनता के साथ बड़ा अन्याय किया। जिला सही मापदण्ड अनुसार था उन मापदंडो के आधार पर बनाया था। जिसको वर्तमान सरकार ने बिना जॉचे परखे जिले को निरस्त किया जो कि सांचौर की जनता के साथ भैदभाव रवैया अपना रही है। इस दौरान अधिवक्ता सदराम साहू, लादुराम बेनिवाल, हरिराम, रूगनाथ राम, भेराराम, मोहनलाल, काछबाराम, धोलाराम, हरचंदराम, मंगलाराम, पार्षद दिलीप खोरवाल, बाबुराम, राणाराम, राजुराम, मगाराम, अर्जुनसिंह, मदनलाल, हरिकिशन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।