मनिहार समाज की बेटी हुई सम्मानित
सीकर (रॉयल पत्रिका)। सीएलसी कोचिंग, सीकर में आयोजित शानदार कार्यक्रम में नीट टॉपर छात्र छात्राओं का संस्था के संस्थापक श्रवण कुमार चौधरी के द्वारा किया गया। वर्ष 2024 में मनिहार समाज की बेटी मुस्कान ने शानदार सफलता हासिल करते हुए नीट परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक 6484 हासिल कर बड़ा मकाम हासिल किया है। मुस्कान वर्तमान में आरएनटी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं। मुस्कान को इस सफलता पर संस्था की तरफ से मोमेन्टो और किट देकर सम्मानित किया गया और उनके पिता को साफा बंधवाकर और शाल ओढाकर सम्मानित किया गया, एवं उनकी माता को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। हाजी जावेद खान लखारा निवासी मालपुरा जिला टोंक हाल मुकाम जयपुर की दोनों बेटियाँ डाक्टर बनकर कौम की खिदमत अंजाम देंगी। बड़ी बेटी सना परवीन गर्वनमेंट मेडिकल कालेज भीलवाड़ा में अध्ययनरत है और अभी तृतीय वर्ष में पढ़ रही है वहीं छोटी बेटी मुस्कान का इसी वर्ष आरएनटी मेडिकल कालेज उदयपुर एमबीबीएस प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं। मुस्लिम समाज की बेटियों का मुडिकल में चयन होना बहुत बड़ी बात है आगे चलकर यही बेटियाँ कौम और समाज की खिदमत करेंगी, समाज के बच्चों को एसे बच्चों से प्रेरणा हासिल करना चाहिये।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
