Loading...

तार टूटने से फैला करंट, कई मवेशियों की मौत

चौमूं

Follow us

Share

– प्रशासन ने किया मौका मुआयना, मुआवज़े का आश्वासन

Advertisement

चौमूं (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत आलीसर के निकट ग्राम चारणवास की ओर जाने वाले रास्ते के पास स्थित गुर्जरों की ढाणी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार केवी का बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिससे पशुपालक हेमाराम और दानाराम गुर्जर की बाड़े में बंधे मवेशी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में चार बकरियां, दो भेड़ और एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत यह रही कि पूरे बाड़े में करंट नहीं फैला, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासक सरपंच प्रभु नारायण यादव, पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष, और अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से गोविंदगढ़ के हल्का गिरदावर मथुरा प्रसाद यादव, पटवारी ओमप्रकाश, पशुपालन विभाग के डॉ. विजय यादव, तथा गोविंदगढ़ थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों द्वारा मवेशियों का पोस्टमार्टम कर उन्हें दफना दिया गया। अधिकारियों ने मौके की रिपोर्ट बनवाकर उच्च अधिकारियों को भेजने और मुआवज़ा दिलवाने का भरोसा दिया। पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर ही नुकसान का आंकलन किया और जल्द से जल्द मुआवज़ा दिलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर समाजसेवी महेंद्र कुमार यादव, पवन शर्मा, कैलाश कुमावत, रामदेव गुर्जर, आलीसर व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल कुमार जैन, और मालीराम खातोदिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में प्रशासन से पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवज़ा एवं सहायता देने की मांग की, जिसे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वीकार करते हुए यथाशीघ्र सहायता का भरोसा दिया।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।