Loading...

शिक्षक देश का निर्माता : अनिल शर्मा

Jaipur

Follow us

Share

सुकेत(रॉयल पत्रिका)। कस्बे के रिलायबल पब्लिक स्कूल सुकेत द्वारा आयोजित स्वागत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मे स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा प्रदेश महासचिव श्रवण बोहरा जयपुर, कोटा जिला अध्यक्ष हंसराज गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष और कोटा संभाग प्रभारी रघुनन्दन गौतम पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर अशरफ बैग, नरेश शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र धानिया संभागीय उपाध्यक्ष, महेश रामगंजमंडी मंडी ब्लॉक अध्यक्ष भवानीशंकर शेरावात, अमन मिर्ज़ा, सहित कई बड़ी हस्तियों ने प्रतिभाओ को अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया। यह जानकारी रिलायबल स्कूल के संचालक जरीफ अहमद सर द्वारा दी गई है। इसमें सुकेत ही के रिलायबल स्कूल के छात्र एवं बी टैक इंजीनियर छात्र अल्केफ खान को भी वेबसाइट डेवलपमेंट के लिए सम्मानित किया इस क्रम मे खीमच की चाँद खा पीर खान परिवार की बेटी जिया खान पुत्री ताहिर अली ने भी 92 प्रतिशत  अंक हासिल कर कीर्तिमान हासिल किया साथ ही अन्नू धाकड़ ने कंप्यूटर परीक्षा मे 90 प्रतिशत  अंक हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। साथ ही आज सुकेत कस्बे के पहले डिजिटल शिक्षा देने वाले विद्यालय की वेब साइट www.rpssuket.com का भी फीता काटकर विमोचन किया गया। इस अवसर पर सुकेत कस्बे के सभी स्कूल संचालक अब्दुल रऊफ शरीफ हुसैन, आरिफ हुसैन, धीरज भार्गव, मनीष गौतम, राधेश्यान धाकड़, पूनम चंद नागर, साकिब खान, समी खान, सुकेत सेक्टर प्रभारी आशीष शर्मा भाग सहित रामगंजमंडी मंडी तहसील से चेचट से सतलखेड़ी, कनवास, सांगोद बूँदी सिमलिया क्षेत्र के स्कूल संचालको ने कार्यक्रम मे भाग लिया।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।