पार्षद लापता अधिकारी लापरवाह किसको सुनाए अपनी व्यथा
सादिक हिन्दुस्तानी
जयपुर/सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान के मुख्यमंत्री सांगानेर विधानसभा के प्रतिनिधि (विधायक) भजनलाल शर्मा राजस्थान को अग्रणी राजस्थान बनाने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं। लेकिन कुछ लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों की वजह से सांगानेर में उनकी मेहनत रंग नहीं ला पा रही है। कुछ पार्षद तो बिल्कुल निष्क्रिय जनता की निगाहों से लुप्त हो गए हैं। जैसे उनको जनता से कोई लगाव ही नहीं है। सिर्फ चुनाव में वोट लेने के लिए अपनी शक्ल दिखाने के लिए आए थे। यह जनता के साथ बहुत बड़ा विश्वास घात है। इसकी भरपाई आगामी चुनाव में वार्ड पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि को निश्चित रूप से करनी पड़ेगी। इसीलिए सांगानेर के वार्ड 92 की हनुमान बगीची के आसपास की जनता में अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर काफी रोष उत्पन्न हो गया है। मकसूद अख्तर ने दी जानकारी के अनुसार नगर निगम में कई बार शिकायत की, आवेदन दिए,प्रदर्शन किया लेकिन लापरवाह अधिकारियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उनको इतना भी भय नहीं है कोई डर नहीं है कि यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधानसभा है। यदि मुख्यमंत्री को शिकायत पहुंची तो वह क्या एक्सन लेंगे। इसकी कोई परवाह नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री, सीएमओ कार्यालय को जांच कर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। इसीलिए इन समस्या को लेकर सीवरेज की परेशानी, गंदा पानी रोड पर, बच्चों को स्कूल जाने में, रास्ते से निकलने में काफी परेशानी होती है। जगह-जगह कचरा का ढेर, स्ट्रीट लाइट की परेशानी, इन तमाम समस्याओं को लेकर कॉलोनी वासियों ने मुहाना मोड़ तिराहा पर मजबूर होकर जाम लगाकर वार्ड पार्षद का पुतला जलाकर अपना रोष प्रकट किया। जगह-जगह यह शोर है वार्ड पार्षद चोर है एवं पार्षद मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने बताया कि पार्षद ज्योति सैनी एवं पार्षद प्रतिनिधि विजेंद्र सैनी चुनाव के बाद से ही गायब हैं। फोन लगाते हैं तो ,फोन नहीं उठाते ,कोई जवाब नहीं देते। हमने बहुत बड़ी गलती की है। हमको नहीं मालूम था कि ऐसा लापरवाह, ऐसा गद्दार पार्षद निकलेगा। हमारी बहुत बड़ी गलती हुई कि भाजपा के प्रत्याशी सुनील शर्मा को वोट न देकर। अबकी बार हम कोई गलती नहीं करेंगे। प्रतिनिधि को देखकर,परखकर, समझकर जो हमारी कॉलोनी की समस्याओं को हल कर सके उसको वोट देंगे। अगर सुनील शर्मा खड़े होते हैं तो, इससे अच्छा कोई प्रतिनिधि नहीं होगा हमारे लिए। क्योंकि वह सक्रिय है, दूरदर्शी है, जुझारू है, समस्या को हल करवाने की क्षमता रखते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
