Loading...

निर्माण श्रमिकों ने मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई में चौखटियों पर छाया,पानी, शौचालय एवं बीओसीडब्ल्यू बोर्ड से संबंधित समस्याओं पर दिया ज्ञापन  

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर। राजस्थान निर्माण एवं जनरल मजदूर यूनियन की राज्य एवं जिला कमेटियों ने शुक्रवार 17 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास पर जाकर अपनी विभिन्न मांगों चौखटियों पर छाया, पानी, शौचालय की व्यवस्था एवं श्रम विभाग में बीओसीडब्ल्यू बोर्ड से संबंधित लंबित कार्यों पर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि श्रम विभाग जयपुर द्वारा पिछले 3 सालों से चौखटी के ऊपर छाया, पानी को लेकर बैठक चल रही है। लेकिन वह बैठक कागज तक की सीमित है। इसको लेकर निर्माण श्रमिकों की ओर से हरकेश बुगालिया राजस्थान निर्माण जनरल मजदूर यूनियन महामंत्री, मोहित आजाद व  विभिन्न इलाकों के पदाधिकारी सुरेश लाड़ना, परमानंद रैगर, महेंद्र बैरवा, मनोहर लाल रैगर, सुधीर सरकार, चौथमल महावर, लालाराम वर्मा, रविंद्र बैरवा ने मिलकर निर्माण मजदूरों की मांग रखी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।