Loading...

प्रहलाद राठौर के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग

Jaipur

Follow us

Share

डॉ० तौहीद

Advertisement

सुकेत (रॉयल पत्रिका)।  गत वर्ष सम्पन्न विधानसभा चुनावों में रामगंजमंडी से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र राजोरिया ने बुधवार को मंडल अध्यक्ष प्रहलाद राठौर के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें 5 जनवरी को चौथमाता मंदिर चेचट में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष प्रहलाद राठौर ने बताया कि पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल व विधानसभा प्रत्याशी महेन्द्र राजोरिया के नेतृत्व में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन चौथ माता मंदिर चेचट पर किया जाएगा। जिसको लेकर सुकेत मंडल में बुधवार को बैठक रखी गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोयन्दा, ब्लॉक उपाध्यक्ष फारुक भाई, वसी भाई, सत्तू खटीक, अब्दुल रऊफ, जहांगीर खान, चतुर्भुज, इस्लाम भाई, राजा भाई, राजू भाई, राजेश राठौर, गोलू आदि मौजूद रहे।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।