Loading...

सूचना केन्द्र चौराहे पर कांग्रेस ने किया गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Jaipur

Follow us

Share

भीलवाड़ा(रॉयल पत्रिका)। संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार शाम 4 बजे सूचना केन्द्र चौराहे पर पुतला दहन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान और उसके निर्माताओं का निरंतर अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “देश में अराजकता का माहौल है और समाज को आपस में लड़ाने की साजिश हो रही है।” त्रिपाठी ने मांग की कि या तो अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भारत के नागरिक बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश अमरवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, कलीम क़ाज़ी, सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी, आसींद ब्लॉक अध्यक्ष शंभू लाल गुर्जर, मनोज पालीवाल, सुरेश बंब, मो. रफीक शेख, एडवोकेट ओमप्रकाश तेली, अनिल राठी, पार्षद वसीम शेख, राजेंद्र जैन, आशीष राजस्थला, लाजपत राय आचार्य, मुस्ताक अली मंसूरी, मुन्ना राम मीणा, एडवोकेट भैरूलाल बैरवा, और अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।