जयपुर में स्वच्छता अभियान: कचरा फैलाने वालों को गुलाब के फूल देकर की समझाइश
जयपुर(रॉयल पत्रिका)। सड़क पर कचरा फैलाने वालों को जागरूक करने के लिए नगर निगम हेरिटेज ने अनूठी पहल की शुरुआत की है। नगर निगम जयपुर हैरिटेज महापौर कुसुम यादव और आयुक्त अरुण हसीजा के निर्देश पर सड़क पर कचरा फेंकने वालों को जागरूक करते हुए गुलाब का पुष्प देकर समझाइश की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है। रविवार को नगर निगम की टीम ने खुले में कचरा फेंकने और डालने की प्रवृत्ति को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया। इस अभियान के तहत, खुले में कचरा फेंकने वाले रहवासियों को फूल देकर समझाया गया कि वे अपने घर से निकलने वाले कचरे को स्वच्छता रथ में डालें। खुले में कचरा फेंकने से बचें। स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।

खुले में कचरा फेंकना पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक

अभियान की जानकारी देते हुए निगम आयुक्त अरुण हसीजा ने बताया कि इस अभियान के तहत आमजन को यह संदेश दिया गया कि खुले में कचरा फेंकने से केवल हमारा पर्यावरण ही नहीं, बल्कि हमारी सेहत भी प्रभावित होती है। गंदगी बीमारियों को आमंत्रण देती है, जिससे सभी रहवासी प्रभावित हो सकते हैं। आयुक्त अरुण हसीजा ने आमजन से अपील की है कि सभी लोग स्वच्छ और सुंदर जयपुर बनाने में सहयोग दें। स्वच्छता की जिम्मेदारी हमारी और आपकी है। हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और जयपुर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाएं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
