नगर परिषद का अतिक्रमण मुक्त झुंझुनू अभियान यातायात व्यवस्था में हुआ सुधार
- लोगों ने स्वेच्छा से भी हटाए अतिक्रमण राहगीरों व वाहन चालकों को को अब नहीं होगी परेशानी
झुंझुनू, (रॉयल पत्रिका)। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर परिषद व यातायात पुलिस झुंझुनू के द्वारा पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण मुक्त झुंझुनू अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पहले अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, ठेला चालकों आदि से समझाइश की गई। इसके बाद काफी संख्या में दुकानदारों ने स्वेच्छा से भी अतिक्रमण हटाए हैं। नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि कुछ ठेला चालकों व दुकानदारों ने सड़क के ऊपर तक अतिक्रमण कर रखा था, जिनसे समझाइश के बाद हटाया गया है। शनिवार व रविवार को अतिक्रमण हटने के बाद शहर की सड़कें अब खुली खुली नजर आ रही है। रविवार को गांधी चौक में भी समझाइश की गई है एवं दुकानदारों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है। ताकि अतिक्रमण दस्ते द्वारा कार्रवाई के दौरान किसी तरह की सुविधा नहीं हो। अतिक्रमण हटने के बाद में दुकानदारों व आम लोगों ने भी खुशी प्रकट की है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
