Loading...

मुख्यमंत्री की जीएसटी 2.0 पर व्यापारियों से विशेष चर्चा

जयपुर

Follow us

Share

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णय से आमजन को मिलेंगी सस्ती वस्तु और सेवा

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीएसटी स्लैब में परिवर्तन के ऐतिहासिक निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। 22 सितंबर के सूर्योदय से वस्तु और सेवाकर सुधार पूरे देश में जब प्रभावी रूप से लागू होगा, तो इसका सबसे अधिक फायदा आमजन को मिलेगा। जीएसटी की स्लैब में बदलाव से आमजन के लिए सबसे अधिक उपयोगी रोटी, कपड़ा और मकान सस्ता होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर को विशेष रूप से व्यापारी और नागरिक जीएसटी बचत उत्सव के रूप में मनाए। शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर व्यापारियों व उद्योग संगठन के प्रतिनिधियों से जीएसटी रिफॉर्म पर विशेष चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव का आमजन के बीच प्रचार-प्रसार किया जाए। नागरिकों को इससे होने वाली आर्थिक बचत और उसके फायदे भी बताए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीएसटी रिफॉर्म के साथ ही अब व्यापारी व उद्योग संगठन देश व आमजन की आवश्यकता की वस्तुएं देश में ही निर्मित करने के काम को नई दिशा दें। साथ ही, स्वदेशी के संकल्प को साकार बनाने के लिए आमजन भी देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदें।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव का फायदा गरीब, किसान, महिला, दुकानदार और व्यापारी सहित सभी वर्गों को मिलेगा। शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के ओद्यौगिक विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रही है। प्रथम वर्ष में ही राइजिंग राजस्थान का आयोजन कर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योगों की सुगम स्थापना के लिए राज्य सरकार आधारभूत संरचनाओं का निरंतर विकास कर रही है।

Advertisement

बैठक में व्यापारियों व उद्योग संगठनों ने वस्तु एवं सेवाकर की स्लैब में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय एवं वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।