Loading...

सीईओ इक़बाल खान ने राजलक्ष्मी महिला बैंक में किया झण्डारोहण

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। दी राजलक्ष्मी महिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक, त्रिपोलिया बाजार, जयपुर में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को बैंक के सीईओ मोहम्मद इकबाल खान ने झण्डारोहण किया। समारोह के दौरान बैंक की अध्यक्ष नंदिता राज, डायरेक्टर नीतू जैन, डायरेक्टर तरून्नूम, नगर निगम हैरिटेज के डिप्टी मेयर असलम फारूकी, जेडबीएम अस्पताल के डायरेक्टर डॉ कयामुद्दीन, बैंक के पैनल अधिवक्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि, बैंक के ग्राहक, बैंक प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी एवं बैंक की शाखा प्रबंधक गीतांजलि अग्रवाल, सहायक प्रबंधक आशु खन्ना, ऋण प्रभारी खुशबू शर्मा, कर्मचारी पूजा भट्ट, वृंदा शर्मा, खुशी शर्मा, ललिता शर्मा, नेहा शर्मा व अन्य मौजूद रहें। बैंक सीईओ मोहम्मद इकबाल खान ने गणतंत्र का महत्व बताते हुए कहा कि जनता का, जनता द्वारा एवं जनता के लिए शासन होता है। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महिला बैंक की महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों, अतिथियों एवं ग्राहकों को तिरंगा पट्टा पहनाकर एवं बैच लगाकर सम्मानित किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।