Loading...

जनगणना का गैजेट नोटिफिकेशन जारी, 2027 तक दो चरणों में होगी पूरी

Jaipur

Follow us

Share

नई दिल्ली। सरकार ने जनगणना को लेकर आज गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस जनगणना का आधार एक मार्च 2027 माना जाएगा। इस अधिसूचना के साथ ही जनगणना को लेकर कवायद आज से शुरू हो जाएगी। भारत सरकार ने जनगणना की गजट अधिसूचना आज जारी कर दी है। जनगणना में पहली बार जाति गणना भी शामिल होगी। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि 34 लाख कर्मचारी और पर्यवेक्षक तथा लगभग 1।3 लाख जनगणना अधिकारी इस कार्य को अंजाम देंगे। इसके लिए अत्याधुनिक मोबाइल डिजिटल गैजेट का इस्तेमाल किया जाएगा। जनगणना दो चरणों में की जाएगी। अमित शाह ने कल नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की थी। सरकार ने सोमवार को वर्ष 2027 में जाति गणना के साथ भारत की 16वीं जनगणना कराने के लिए अधिसूचना जारी की।इससे पहले जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी। अधिसूचना में कहा गया है कि एक मार्च 2027 ही जनगणना के लिए आधार होगा। हालांकि बर्फबारी वाले क्षेत्रों जैसे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए ये एक अक्टूबर 2026 माना जाएगा। पूरे देश में जनसंख्या संबंधी आंकड़े जुटाने के लिए लाखों कर्मचारियों व अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए उन्हें अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों से लैस किया जाएगा। जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में हाउसलिस्टिंग ऑपरेशन होगा।इसके तहत प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में जनसंख्या गणना, जनसांख्यिकीय और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक घर में हर एक व्यक्ति का विवरण लिया जाएगा

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।