महान समाज सुधारक व नारी उद्वारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जंयती मनाई
सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। अम्बेडकर सेवा समिति एवं अन्य संगठनों के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले की 198वीं जयंती मनाई गयी। अम्बेडकर सेवा समिति के महासचिव कानाराम पारिक ने बताया कि इस अवसर पर सांचौर शहर के अम्बेडकर चौराहा स्थित महामानव महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उपस्थित महानुभावों द्वारा उनके मानव हित में किए गये कार्यों व नारी शिक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में प्रकाश डाला। उसके बाद विचार संगोष्ठी का आयोजन मेघवाल समाज धर्मशाला में हुआ। इस दौरान भंते सिद्धार्थवर्धन, हिन्दुसिंह दूठवा प्रधान प्रतिनिधि चितलवाना, अमराराम माली अध्यक्ष माली समाज, नरेश पातलिया अध्यक्ष अम्बेडकर सेवा समिति, जवाराराम गौयल अध्यक्ष मेघवाल युवा परिषद, नेमीचंद खोरवाल पूर्व अध्यक्ष समिति, केवलाराम परमार पूर्व अध्यक्ष समिति, केशाराम मेहरा, रमेश कुमार बोस ठेकेदार, घेवर बौद्ध अध्यक्ष बौद्ध महासभा, गेनाराम बांदड़ा अध्यक्ष बामसेफ, रमेश कुमार परमार पंचायत समिति सदस्य, बलवंताराम ठेकेदार, शांतिलाल नागवंशी, एडवोकेट राजेन्द्र हिंगड़ा, प्रकाश जीनगर, लक्ष्मण माली, शंकरलाल माली, रमेश कुमार खानवत, पोपटलाल धोरावत, जयकुष्ण मेघवंशी, पीराराम माली, अमराराम पहाड़पुरा, चंपालाल खानवत, श्रवण कुमार गौयल, प्रकाश पांचल, सांवलाराम खीचीं, कमलकुमार भट, हिम्मताराम, वीराराम आदि विद्यार्थी एवं सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
