सांचौर के नेहड़ क्षेत्र में दलदल में फंस रहे हैं मवेशी, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
सांचौर (रॉयल पत्रिका)। नेहड़ क्षेत्र में इस साल हुई अतिवृष्टि और लूनी नदी के तेज प्रवाह के कारण लगातार पिछले एक महीने से बहते पानी ने नेहड़ क्षेत्र की जमीन को दलदली कर दील। खेत खलियान और खुली जमीन पर पानी लंबे समय तक ठहरने से चारों ओर दलदल बन गया। इस दलदल से खुले में विचरण करने वाले मवेशियों की जान पर खतरा मंडराने आने लगा है। कई बार सुनसान जगह पर फंसने से पशुओं की जान भी चली जाती है पिछले दिनों में हकड़ा बांध के पास की जमीन पर दो-तीन भैंसे दलदल में बुरी तरह फस गई। मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना देखी तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीण तालिब खान ने बताया कि नेहड़ क्षेत्र की जमीन में पानी अधिक समय से ठहरने से यह दलदल हो जाती है चरते फिरते पशु जब इस क्षेत्र में पानी के अंदर जाते हैं तो अनजाने में दलदल में फंस जाते हैं कई बार दूर दराज के इलाकों में फंसने पर समय रहते पता नहीं चलने से पशुओं की मौत भी हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या पूरे नेहड़ क्षेत्र में आम हो गई है। पशुपालकों को लगातार मवेशियों पर नजर रखनी पड़ रही है ताकि वह दलदल में फंस कर हताहत ना हो सके। नेहड़ क्षेत्र की खेजड़ीयाली, सुराचंद, सुसिपाहियों की ढाणी जोरादर पंचायत क्षेत्र के गांव में इस प्रकार की स्थिति ज्यादा है वहीं लोगों ने प्रशासन से भी मांग की है कि इस स्थिति से निपटने के लिए उचित कदम उठाया जाए और प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण कर पशु को बचाने का प्रयास किया जाए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
