ऑटो चालक यूनियन ने परिवहन विभाग को सौंपा ज्ञापन
जयपुर ऑटो यूनियन ज्ञापन Read More
जयपुर ऑटो यूनियन ज्ञापन Read More
जयपुर साइबर पुलिस ने नेपाल से संचालित साइबर ठगी करने वाली अंतरराष्ट्रीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग और गेमिंग ऐप्स के ज़रिए देशभर में करोड़ों की साइबर ठगी कर चुके थे। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप और चेकबुक जब्त की हैं। गिरोह के खिलाफ कई राज्यों में 24.3 करोड़ रुपये की ठगी के मामले दर्ज…
जयपुर के पटेल कॉलोनी इलाके में मंदिर के पास शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का ज़ोरदार विरोध हुआ। स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक आस्था और सामाजिक शांति के ख़िलाफ़ बताते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि मंदिर के सामने शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। लोगों ने प्रशासन से प्रस्ताव…
विधानसभा क्षेत्र चौमूं में पेयजल संकट से राहत देने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 2 करोड़ रुपये की लागत से 10 नए नलकूपों की स्वीकृति जारी की है। यह स्वीकृति पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के सहयोग से मिली है। इन नलकूपों से क्षेत्र के कई गांवों और ढाणियों में जल आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा।
24 मई को दुबई के रामी ड्रीम होटल में अमेरिका की सीडर ब्रुक यूनिवर्सिटी द्वारा प्रसिद्ध उर्दू विद्वान, इतिहासकार और पत्रकार मीर आज़म अली जैदी को "लीडर्स 2025" के अंतर्गत डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अबू धाबी और दुबई में उर्दू भाषा को बढ़ावा दिया, कई पुस्तकों की रचना की और मुशायरों में सक्रिय भागीदारी निभाई। पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के चलते उन्हें…
पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को चौमूं के उप जिला चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में नगर अध्यक्ष बाबूलाल सैनी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व चिकित्सक मौजूद रहे। मरीजों को फल भेंट कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआएं की गईं।
जोबनेर निवासी वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल नागा को अखिल भारतीय कबीर मठ द्वारा कबीर कोहिनूर सम्मान-2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 11 जुलाई को नागौर जिले की बड़ी खाटू में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
राजा पार्क, जयपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में डॉ. मीर आज़म अली जैदी को सेडरब्रुक यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर के साहित्य प्रेमियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
विश्व में आज हर स्तर पर ताकतवरों द्वारा कमजोरों पर दमन किया जा रहा है — परिवार से लेकर राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मंच तक। लोकतंत्र, धर्म और नैतिकता के नाम पर हो रही ज्यादती एक नए ‘हिटलर युग’ की ओर इशारा करती है, जहाँ हर कोई बस शासन करना चाहता है, इंसाफ़ नहीं देना चाहता।
नवरस संस्था और जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के सहयोग से आयोजित ‘फनकार’ ओपन माइक कार्यक्रम में जयपुर के 25 से अधिक नवोदित कलाकारों ने अपनी रचनाओं और प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक समरसता और युवा ऊर्जा का परिचय दिया।