Loading...

जयपुर

Jaipur

पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ ने हजारों गांवों को डुबो दिया, फसलें और घर बर्बाद हो गए तथा 34 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी राज्यों के लोग मदद पहुँचा रहे हैं, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने कोई राहत पैकेज घोषित नहीं किया है। विपक्ष और जनता इसे केंद्र का सौतेला रवैया मान रहे हैं। Read More

रकमा पदाधिकारीयों ने राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा का स्वागत किया

जयपुर

रकमा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अतीक अहमद, पूर्व अध्यक्ष जाहिद अली, मोहसिन खान और संयुक्त सचिव मोहम्मद इमरान शेख ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। अभिमन्यु शर्मा इससे पहले भी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

कायमखानी छात्रावास सीकर में लाइब्रेरी का उद्घाटन

जयपुर

कायमखानी छात्रावास सीकर में 31 अगस्त 2025 को एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में वक्फ बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. खानू खां बुधवाली मुख्य अतिथि रहे। समाज के गणमान्य लोग और समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के लोगों ने छात्रावास में पांच कमरे, चार एसी और 7 लाख रुपये नगद देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने छात्रावास कमेटी और भामाशाहों की सराहना की।

default-image

एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 24 वाहनो की खुली बोली के द्वारा निलामी

जयपुर

जयपुर पश्चिम पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 24 वाहनों की खुली बोली द्वारा नीलामी करवाई। झोटवाड़ा व विश्वकर्मा थाना परिसर में आयोजित नीलामी से 28.58 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह नीलामी जिला स्तरीय समिति की देखरेख में की गई।

बगरू में हुआ करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर का आयोजन

जयपुर

बगरू में आयोजित रोजगार शिविर में 4207 युवाओं ने हिस्सा लिया। 60 कंपनियों ने 3500 रिक्तियों के लिए मौके पर चयन किया और 1448 युवाओं को लाभ मिला। विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराएगी।

शिव शक्ति कॉलोनी की जनता सड़कों पर होटल द्वारा रास्ता बंद करने के विरोध में प्रदर्शन

जयपुर

जयपुर की शिव शक्ति कॉलोनी में निवासियों ने होटल प्रबंधन द्वारा रास्ता बंद करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि कोर्ट से मिले स्टे ऑर्डर के बावजूद होटल ने जबरन रास्ता रोक दिया, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने की मांग की।

default-image

दोस्ताना ग्रुप की गोठ आयोजित

जयपुर

लाल बहादुर शास्त्री नगर, जयपुर में दोस्ताना ग्रुप ने 28 अगस्त को मौसम-ए-बहार गोठ का आयोजन किया। अध्यक्ष रशीद खान समेत ग्रुप के सभी पदाधिकारी और सैकड़ों लोगों ने इसमें भाग लिया। फ़िल्मी गानों के रंगारंग कार्यक्रम ने समा बाँध दिया और पूरा पंडाल झूम उठा।

जुलुस-ए-मुहम्मदी का आयोजन

जयपुर

जयपुर में 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 5 सितम्बर 2025 को जुलुस-ए-मुहम्मदी निकाला जाएगा। यह जुलूस संजय सर्किल चाँदपोल से शुरू होकर शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचेगा।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को

जयपुर

जयपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी इस साल 5 सितंबर को मनाया जाएगा। इससे जुड़े कार्यक्रम 30 अगस्त को बड़ी चौपड़ पर नातिया मुशायरे से शुरू होंगे और 4 सितंबर को विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। मुख्य दिन 5 सितंबर को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। आयोजकों ने शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए डीजे और दुपहिया वाहनों पर रोक लगाई है।

default-image

शिप्रापथ और मानसरोवर में साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़

जयपुर

जयपुर पुलिस ने साइबर क्राइम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शिप्रापथ और मानसरोवर क्षेत्र में सक्रिय दो बड़े साइबर फ्रॉड गिरोहों का भंडाफोड़ किया। डीसीपी राजर्षि राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरोह भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

1 11 12 13 14 15 126