Loading...

राजस्थान

चूरू

चूरू में सूचना केंद्र पर 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के अंतर्गत मीडिया राउंड टेबल एक्टिविटी आयोजित की गई। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जल संरक्षण की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। Read More

मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन

पाली

पाली में आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों के लिए मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का औपचारिक गठन किया गया। कमेटी में अनुभवी और युवा सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

सीएसआर कम्पनी एवं उद्यमियों की सहभागिता बैठक आयोजित

पाली

पाली में जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में CSR कंपनियों व भामाशाहों की बैठक आयोजित हुई। वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत 3 करोड़ रुपये राज्य स्तरीय खाते में अंशदान देने की सहमति बनी।

default-image

गीतांजली हॉस्पिटल में फादर्स डे पर विशेष कार्यक्रम हुआ आयोजित

उदयपुर

उदयपुर स्थित गीतांजली हॉस्पिटल में फादर्स डे पर "पिता – अनुभवों की दौलत" शीर्षक से एक भावनात्मक व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। वरिष्ठों द्वारा कविता पाठ, गीत व अनुभव साझा किए गए। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य पर उपयोगी जानकारी दी और सवाल-जवाब सत्र भी हुआ।

पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

सांचौर

पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जैसलमेर-बाड़मेर-सांचौर-भाभर रेल परियोजना की स्वीकृति की मांग दोहराई। उन्होंने इस रेललाइन को सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों, प्रवासियों व छात्रों के लिए फायदेमंद बताते हुए जल्द कार्यवाही की अपील की।

नवाब कायम खां के शहीद दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

चूरू

नवाब कायम खां की 606वीं बरसी पर इंसानियत एकता सेवा समिति ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर और दुआ-ए-मगफिरत की मजलिस आयोजित की। शिविर में 72 लोगों को लाभ मिला।

default-image

हजरत ताजुशाह रहमतुल्ला अलेह के सालाना उर्स बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया

चूरू

चूरू की 400 साल पुरानी दरगाह हज़रत ताजुशाह रहमतुल्ला अलेह का सालाना उर्स बड़ी अकीदत से मनाया गया। चादर पोशी, मिलाद शरीफ, लंगर और फातिहा में सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया।

14 जून को हर साल गोगामेड़ी में मनेगा कायमखानी दिवस ‌मुस्लिम राजपूत राजस्थान महासभा संगठन का बड़ा एलान

नोहर

गोगामेड़ी में नवाब कायम खां की 606वीं पुण्यतिथि पर मुस्लिम राजपूत महासभा ने घोषणा की कि अब हर साल 14 जून को 'कायमखानी दिवस' मनाया जाएगा। सभा में सामाजिक एकता और शिक्षा पर ज़ोर दिया गया।

नवाब दादा कायम खां की जन्मस्थली ददरेवा में राजस्थान के कायमखानियों ने मगफिरत की दुआएं की

चूरू

ददरेवा (चूरू) में नवाब कायम खां के 606वें शहादत दिवस पर राजस्थान भर से जुटे कायमखानी समाज के लोगों ने मगफिरत की दुआएं कीं। कार्यक्रम में शहीद स्मारक व सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही एयर इंडिया हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

default-image

606वीं बरसी पर नवाब कायम खां को खिराजे अकीदत, झुंझुनूं में शिक्षा व स्मारक निर्माण की योजना

झुंझुनूं

झुंझुनूं की दरगाह हज़रत कमरुद्दीन शाह में नवाब कायम खां की 606वीं बरसी पर उन्हें खिराजे अकीदत पेश की गई। इस मौक़े पर शिक्षा व स्मारक निर्माण की योजना और 20 सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की गई।

1 87 88 89 90 91 252