Loading...

राजस्थान

सांचौर

सांचौर के नज़दीक पीर की जाल स्थित मदरसा दारूल उलूम फैज़े सरवरी में कारगिल विजय दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" व "हरियालों राजस्थान" अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देना रहा। कार्यक्रम में शिक्षक, मौलाना, स्टाफ व छात्र शामिल हुए। Read More

रघुवीर जांगिड़ पुन: आईएफडब्ल्यूजे के जिला अध्यक्ष मनोनीत

jaipur

वरिष्ठ पत्रकार रघुवीर जांगिड़ को एक बार फिर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) की जयपुर जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वे वर्तमान में फर्स्ट इंडिया के हिंदी समाचार पत्र "सच बेधड़क" में कार्यरत हैं। पत्रकारिता क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव रखने वाले जांगिड़ इससे पहले दैनिक नवज्योति जयपुर में भी सेवाएं दे चुके हैं। पिंकसिटी प्रेस क्लब में वे कई प्रमुख पदों पर भी…

सांचौर सीसी सड़क निर्माण में घटीया सामग्री पर भड़के व्यापारी, जताया विरोध

सांचौर

सांचौर में चार रास्ता से गोमाता सर्कल तक बनाई जा रही सीसी सड़क में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग पर स्थानीय व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया। निर्माण के दौरान तकनीकी अधिकारी की अनुपस्थिति और सहायक अभियंता की गैरहाजिरी पर सवाल उठे। विरोध के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रदीप पंवार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और खराब सामग्री हटवाने के निर्देश दिए। नागरिकों ने विभागीय कार्रवाई का समर्थन करते…

default-image

कारगिल विजय दिवस वीर सैनिकों की अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति की याद दिलाता है

सोजत

रामेलाव तालाब स्थित सेन बगेची में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कारगिल विजय दिवस पर एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हवलदार अशोक सेन, पाबू सिंह जैतावत, सत्तू सिंह भाटी, महेंद्र मेहता और जवरीलाल बोराणा सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वीर सैनिकों के बलिदान, साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कवि डॉ. रशीद गोरी ने वीररस कविताओं से माहौल को…

हज यात्रा 2026 के फार्म भरने का शिविर कपासन में संपन्न, 21 हाजियों ने आवेदन किए

कपासन

हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत कपासन के दीवाना शाह माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय हज फार्म भरने का शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 21 लोगों ने आवेदन किए, जिनमें 10 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल थीं। शिविर का आयोजन जिला व स्थानीय हज खिदमत कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कमेटी के सदस्यों ने फार्म भरने में मदद की और हाजियों को…

देश के 14 राज्यों एवं 778 जिलों को पछाड़कर “अंगदान अभियान” में चूरू ने बनायी अलग पहचान

चूरू

चूरू मेडिकल कॉलेज ने अंगदान– जीवन संजीवनी अभियान के तहत देशभर में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 14 राज्यों और 778 जिलों को पीछे छोड़ दिया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार व अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने पूरे जिले में जागरूकता फैलाई और हजारों लोगों को अंगदान शपथ दिलाई। इस अभियान में विभिन्न कॉलेज, निजी अस्पतालों, नर्सिंग संस्थानों और स्वास्थ्यकर्मियों का भी…

default-image

“अंगदान– जीवन संजीवनी अभियान” के तहत मेडिकल कॉलेज चूरू ने पूरे भारतवर्ष में अंगदान शपथ  दिलवाई 

चूरू

चूरू मेडिकल कॉलेज ने "अंगदान – जीवन संजीवनी अभियान" के अंतर्गत पूरे भारत में मिसाल कायम करते हुए अंगदान शपथ में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. महेश मोहनलाल पुकार और अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी के नेतृत्व में चूरू ने 778 जिलों को पीछे छोड़ा। इस अभियान में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग स्टाफ, निजी अस्पतालों, और शैक्षणिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। सीमित संसाधनों के बावजूद चूरू ने…

जिले में भारी बारिश के मद्देनज़र प्रशासन सतर्क, जर्जर भवनों के उपयोग पर तत्काल रोक

बारां

बारां जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने खुद जमीनी दौरा कर स्कूल और अन्य सार्वजनिक भवनों का निरीक्षण किया। जिन भवनों की हालत जर्जर पाई गई, उन्हें तत्काल सील करने और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।

मनोहरथाना पीपलोदी विद्यालय हादसा मासूम बच्चों की मौतों का जिम्मेदार कौन

झालावाड़

झालावाड़ ज़िले के मनोहरथाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में भारी बारिश के चलते एक जर्जर स्कूल भवन की छत गिरने से 7 मासूम छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 21 घायल हुए हैं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने संवेदना जताई। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घायल बच्चों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता नरेश मीणा…

default-image

माखुपूरा से नेनावा बॉडर तक सड़क गड्ढों में तब्दील सता रहा हादसे का डर

सांचौर

सांचौर से नेनावा बॉर्डर तक नेशनल हाइवे 168A बारिश के चलते पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गया है। घटिया निर्माण सामग्री के कारण सड़क पहली बारिश में ही टूट गई, जिससे स्थानीय वाहन चालकों और रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों को जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सड़कों की हालत सुधारने की मांग की है। वहीं, टोल टैक्स वसूली जारी…

1 53 54 55 56 57 252