Loading...

राजस्थान

जयपुर

जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन चांदपोल में पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ और अन्य पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने माताओं और बहनों की सुरक्षा में पूरी निष्ठा और जान की बाजी लगाने तक का संकल्प लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने भी अपने साथियों को राखी बांधकर भाईचारे और सुरक्षा का संदेश दिया। Read More

स्वामी बालमुकुंदाचार्य की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे

जयपुर

आमेर रोड स्थित होटल हैरिटेज में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वामी बालमुकुंदाचार्य को राखी बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर स्वामी ने कहा कि माताओं और बहनों की रक्षा करना हर व्यक्ति का धर्म है और यही पर्व का असली संदेश है।

मानव सेवा संस्था ने एडवोकेट रईस खान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

जयपुर

आमेर में मानव सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रईस खान का जन्मदिन बार एसोसिएशन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके समाजसेवा व न्याय क्षेत्र में योगदान को याद किया। रईस खान ने कहा कि मानव सेवा उनका जीवन लक्ष्य है और वे आगे भी नि:स्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करते रहेंगे।

default-image

लाल डूंगरी कचरा डिपो के विरोध में स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन

जयपुर

जयपुर के लाल डूंगरी इलाके में कचरा डिपो के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि डिपो से बदबू, मच्छर-मक्खियों और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और विधायक रफीक़ खान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि डिपो जल्द नहीं हटाया गया तो आंदोलन तेज होगा।

मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर कमेटी ने 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया

हिंडौन

हिंडौन सिटी के गणेशम रिसोर्ट में मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर कमेटी द्वारा आयोजित प्रतिभा एवं सम्मान समारोह में करौली जिले की लगभग 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद भजनलाल जाटव, अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हारून खान सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। हारून खान ने दो यतीम बच्चों की पूरी शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा की और समाज से भी ऐसे बच्चों की…

रॉयल ऑक्सफोर्ड स्कूल में मौखिक स्वास्थ्य सेमिनार: बच्चों की मुस्कान की देखभाल

जयपुर

रॉयल ऑक्सफोर्ड स्कूल, जयपुर में 6 अगस्त को मौखिक स्वास्थ्य सेमिनार आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। दंत चिकित्सकों ने सही ब्रशिंग तकनीक, दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुफ्त दंत जांच, टूथब्रश-टूथपेस्ट वितरण, इंटरैक्टिव सत्र और खेलों का आयोजन हुआ। सेमिनार का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ मुस्कान और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।

default-image

बहिनों ने अपने भाईयों के कलाई पर बांधी राखी

चौमूं

चौमूं में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और भाई-बहन के प्रेम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र व खुशहाली की दुआ मांगी। भाइयों ने उपहार देकर जीवनभर रक्षा का वचन दिया। छोटे बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

डोला का बास स्थित बिरसा मुंडा भीमराव अंबेडकर वाचनालय में भगवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी पुष्पांजलि           

चौमूं

ग्राम पंचायत डोला का बास स्थित बिरसा मुंडा भीमराव अंबेडकर वाचनालय में विश्व आदिवासी दिवस उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। आदिवासी रीति-रिवाज से मेहमानों का सम्मान किया गया और पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता का संकल्प लिया गया। रैली के माध्यम से घर-घर पौधे वितरित किए गए और सार्वजनिक स्थानों पर 10 फीट ऊँचे छायादार वृक्ष…

छात्रसंघ चुनाव की मांग लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन

जयपुर

राजस्थान में पिछले तीन वर्षों से रुके छात्रसंघ चुनावों को बहाल करने की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च के दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सचिन पायलट और इमरान कुरैशी भी शामिल हुए। हल्की धक्का-मुक्की और झड़पें हुईं लेकिन कोई गंभीर घटना नहीं घटी।

default-image

पुलिस थाना गोविंदगढ ने नकबजनी की वारदात का किया पर्दाफाश

चौमूं

गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने नांगल कोजू में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी हजारीलाल ने मकान के जंगल तोड़कर सोना-चांदी और नकदी चुराई, जिसे उसने विजय सोनी को बेच दिया था। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

1 45 46 47 48 49 252