Loading...

राजस्थान

बारां में रोटरी क्लब द्वारा आर्य वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 21 पौधे लगाए गए। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पौधारोपण को पर्यावरण, समाज और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम के दौरान गेट-टूगेदर व मीटिंग भी हुई, जिसमें भविष्य के सेवाभाव कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। Read More

ए.एम.पी कोटा की जानिब से अंब्रेला सिलाई मशीन भेंट की

कोटा

कोटा में ए.एम.पी चेप्टर की ओर से इण्डिया ज़कात डॉट कॉम के सहयोग से एक महिला को स्वरोजगार के लिए अंब्रेला सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। ए.एम.पी ने आगे भी स्वरोजगार और रोज़गार सृजन के लिए ज़रूरतमंदों की मदद जारी रखने का आश्वासन दिया।

अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी जिला बारां की कार्यकारिणी घोषित

बारां

अंजुमन इत्तिहाद-ए-बाहमी जिला बारां की शूरा बैठक अंजुमन मेरीज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की भलाई, शिक्षा और समुदाय के विकास पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें आबिद हुसैन अंसारी को सदर, अब्दुल मतीन को जनरल सेक्रेटरी, हाजी नासिर मिर्जा, हाजी अब्दुल हसीब और हाजी अनवर अली पीटीआई को नायब सदर, हाजी इकबाल कोषाध्यक्ष और शाहिद इकबाल भाटी…

default-image

जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर राज्य स्तर पर सम्मानित

बारां

"स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बारां के जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में आयोजित समारोह में उन्हें योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह सम्मान उनके राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और अन्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया।"

टोंक जनाना अस्पताल में हिजाब विवाद, महिला डॉक्टर और इंटर्न के बीच बहस

टोंक

टोंक के जनाना अस्पताल में एक इंटर्न मेडिकल छात्रा हिजाब पहनकर ड्यूटी पर पहुंची। वरिष्ठ महिला डॉक्टर ने अस्पताल के ड्रेस कोड और मरीजों की सुरक्षा के हवाले से हिजाब हटाने को कहा। छात्रा ने धार्मिक मान्यताओं के आधार पर इनकार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद ने राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया। प्रशासन ने कहा कि मरीजों और डॉक्टरों की पहचान स्पष्ट होनी चाहिए।…

एसडीपीआई बारां इकाई ने मनाया बड़ी धूमधाम से स्वतन्त्रता दिवस

बारां

बारां जिले में एसडीपीआई इकाई ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज अज्जू भाई ने झंडारोहण से की। नेताओं ने आज़ादी के महत्व, जवानों और किसानों के योगदान को याद किया और देश की एकता व तरक्की बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए और वोट चोरी व ईवीएम हैकिंग के मामलों को लेकर…

default-image

इमाम हुसैन की याद में चालीसवां

जयपुर

जयपुर में शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन की याद में चालीसवां मनाया गया। शिया समुदाय के अकीदतमंदों ने जंजीरी मातम किया और घरों में मिलाद शरीफ व फातेहा पढ़ी। गरीबों को भोजन कराया गया। कौमी इमाम बारगाह मोहल्ला पन्नीगरान में मजलिस हुई जिसमें मौलाना नाजिश अकबर काज़मी ने इमाम हुसैन की जिंदगी पर तकरीर की। इसके बाद इमाम बारगाह से निकला जुलूस सुभाष चौक होते हुए कर्बला में समापन तक…

डॉ. निधि पटेल ने किया सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

जयपुर

जयपुर हेरिटेज नगर निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने देर रात शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर आमजन से फीडबैक लिया और दुकानों के बाहर गंदगी पाए जाने पर मौके पर ही चालान कटवाए। उन्होंने दुकानदारों को दो डस्टबिन रखने और रात 10 बजे तक दुकान बंद करने के निर्देश दिए। रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए…

ए.आर.वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बांटे स्कूल बैग 

जयपुर

ए.आर. वेलफेयर फाउंडेशन ने समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जयपुर के बाबू का टीबा स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गरीब बच्चों को निःशुल्क बैग और स्टेशनरी वितरित किए। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष ए.आर. खान (आईएएस रिटायर्ड) और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। फाउंडेशन शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

default-image

नकली खाद बीज मामलों की जांच के लिए SIT बनाने की मांग की जाएगी – डॉ. किरोड़ीलाल मीणा

जयपुर

जयपुर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में नकली खाद और बीज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन मामलों की गहन जांच के लिए SIT गठित करने की मांग की जाएगी। साथ ही, किसानों को राहत देने के लिए कृत्रिम बारिश की तकनीक अपनाने पर भी विचार चल रहा है, जिसके लिए 18 अगस्त को उड्डयन विभाग से मुलाकात…

1 39 40 41 42 43 252