Loading...

राजस्थान

चूरू

चूरू स्थित शिफ्फा अकेडमी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। निदेशक असलम खा गोड ने ध्वजारोहण किया और मौलाना हारून रिजवी ने कुरान की तिलावत से कार्यक्रम का आगाज किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं और नज़्मों से माहौल को जोश से भर दिया। अंत में प्रिंसिपल शराफत खान ने इनाम बांटे और अतिथियों व अभिभावकों का आभार जताया। Read More

जिला पुलिस अधीक्षक की पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी सम्पन्न

चूरू

चूरू पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में अपराध नियंत्रण, नए आपराधिक कानून 2023 के क्रियान्वयन, सीसीटीएनएस पर अपडेट, मालखाना निस्तारण व अभियुक्तों पर सख्त कार्यवाही को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में कोटपा कानून के तहत नशामुक्त अभियान चलाने और तम्बाकू मुक्त स्कूल व गाँव बनाने पर भी जोर दिया गया।

जोधाणा मंच द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण किए

जोधपुर

जोधपुर में नवीन जोधाणा जागरण मंच संस्थान की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर राजीव गांधी स्टैचू के पास 11000 तिरंगा चिन्ह बांटे गए। मौके पर नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

default-image

सीरत सराय चैरेटी ट्रस्ट में ध्वजा रोहण

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के सीरत सराय चैरिटी ट्रस्ट में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन शब्बीर अहमद शेख ने ध्वजारोहण किया, सेकेट्री अब्दुल सलाम मंसूरी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों ने कौमी तराना पेश किया। अंत में बच्चों को मिठाई बांटी गई।

जामिया अरबिया इस्लामिया दारुल उलूम मे स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने विभिन्न ‌कार्यक्रम प्रस्तुत किये

चूरू

चूरू जिले के जामिया अरबिया इस्लामिया दारुल उलूम में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मुमताज अली कुरैशी और बाबु खान ने झंडारोहण किया। इस मौके पर बच्चों ने परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और नाते पेश कीं। विशिष्ट अतिथियों ने आज़ादी की अहमियत पर रोशनी डाली। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती इरशाद कासमी और प्रधानाध्यापक आवेश कुरैशी ने किया।

1500 सालाना ईद मिलादुन्नबी का पोस्टर विमोचन किया

जोधपुर

जोधपुर में 1500 साला ईद मिलादुन्नबी जुलूस का पोस्टर विमोचन दारुल उलूम इस्हाकिया और जालोरी गेट ईदगाह में किया गया। इस मौके पर मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब व कई उलमा-ए-अहले सुन्नत मौजूद रहे। जुलूस शुक्रवार सुबह 7:30 बजे हजरत अब्दुल लतीफ शाह दरगाह से शुरू होकर ईदगाह पहुंचकर जुम्मे की नमाज के साथ समाप्त होगा। आयोजन समिति ने ऐलान किया कि जुलूस में नाबालिग बच्चों, महिलाओं, दोपहिया-चारपहिया वाहनों और…

default-image

दाई हलीमा हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस मनाया

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा स्थित दाई हलीमा मेटरनिटी एंड जनरल हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। चेयरमैन जनाब रफ़ीक ने परचमकुशाई की, वहीं रॉयल एंजेल स्कूल की बच्चियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। बेटियों ने पूरे हॉस्पिटल का दौरा कर टीम का शुक्रिया अदा किया और दुआ की कि यह हॉस्पिटल इंसानियत और रहमत का केंद्र बने।

जाहरवीर गोगाजी महाराज के मेले में लगा आस्था का मेला

चूरू

चूरू जिला मुख्यालय पर जाहरवीर गोगाजी महाराज के मेले में आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने विभिन्न अखाड़ों के भक्तों का स्वागत कर लोक देवताओं की मान्यता और सांप्रदायिक सद्भाव के महत्व पर प्रकाश डाला। भक्तों का रुपयों की माला, साफा और मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया।

पाली में पहली बार खिदमत-ए-खल्क ने आयोजित किया सांइस शो

पाली

पाली में खिदमत-ए-खल्क चैरीटेबल ट्रस्ट ने पहली बार साइंस शो का आयोजन घोसी समाज भवन में किया। दिल्ली से आए आसिफ सर ने विज्ञान के प्रयोगों के माध्यम से छात्रों की रुचि जगाई। इस शो में 350 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। घोसी समाज ने भवन, नाश्ता और स्वागत की व्यवस्था कर सहयोग दिया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग और ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।

default-image

माउंट आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन में बारां रनर्स क्लब की शानदार भागीदारी

बारां

माउंट आबू में हुई 7वीं दादी प्रकाशमणी इंटरनेशनल हाफ मैराथन में बारां रनर्स क्लब के धावकों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। सभी धावकों ने हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इस आयोजन ने नशामुक्ति, फिटनेस और विश्व शांति का संदेश दिया। क्लब ने इसे प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए भविष्य में और बड़ी भागीदारी का संकल्प लिया।

1 38 39 40 41 42 252