Loading...

राजस्थान

चूरू

चूरू के बच्चे आज़म थीम ने गुल्लक तोड़कर 21 हजार रुपए पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दान किए

चूरू के 12 वर्षीय आज़म थीम ने इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी साइकिल के लिए बचाए गुल्लक के ₹21,000 तोड़कर पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मस्जिद इमाम को सौंप दिए। Read More

अजमेर में जलभराव से प्रभावित क्षेत्र में एक किलोमीटर पैदल चल कर पीड़ितों के पास पहुंची उपमुख्यमंत्री

jaipur

अजमेर के बोराज तालाब की पाल टूटने से जलभराव हुआ। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एक किलोमीटर पैदल चलकर पीड़ितों से मुलाकात की, नुकसान का जायजा लिया और शीघ्र मुआवजा व राहत सहायता का भरोसा दिलाया।

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम छात्रावास बनाने की अनुमति प्रदान की

जयपुर

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने जयपुर स्थित दरगाह मीर सैयद अली शाह, शाहबाज अली जमालिया के खाली भूखंड पर मुस्लिम छात्रावास निर्माण की अनुमति प्रदान की है। यह फैसला छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को बढ़ावा देने वाला है। निर्माण का खर्च संबंधित पक्ष वहन करेगा और स्वामित्व वक्फ बोर्ड के पास ही रहेगा।

default-image

ईद मीलादुन्नबी पर जोधपुर में जश्न-ए-आमद-ए-रसूल, इंसानियत और भाईचारे का दिया पैगाम

जोधपुर

जोधपुर में ईद मीलादुन्नबी का जश्न रूहानी माहौल में मनाया गया। इस मौके पर उलेमाओं ने इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया। कार्यक्रम में हज़ारों लोग शामिल हुए और सामूहिक नमाज अदा की गई।

सीकर में अमरसरिया मनिहार बिरादरी का सम्मान समारोह आयोजित

सीकर

सीकर में मनिहार विकास समिति द्वारा अमरसरिया मनिहार बिरादरी का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 80 मेधावी छात्रों को नगद इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। 12वीं और 10वीं कक्षा के टॉपर्स को विशेष नकद पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ाना था।

घग्घर में अधिक पानी की आवक के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में घग्घर नदी में पानी की अधिक आवक के चलते जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव व एसपी हरी शंकर ने तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सुरक्षा व निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आपदा की स्थिति में कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करने की अपील की।

default-image

गीतांजली हॉस्पिटल– मदर एंड चाइल्ड केयर विभाग द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

उदयपुर

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर के मदर एंड चाइल्ड केयर विभाग ने महिला स्वास्थ्य और निःशुल्क प्रसव सेवाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की अहमियत बताई और बताया कि निःशुल्क डिलीवरी सेवाएँ उपलब्ध हैं। अस्पताल ने कहा कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

1500वीं जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर 125 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

जोधपुर

1500वीं जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जोधपुर में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 125 लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में हिन्दू-मुस्लिम युवाओं, महिलाओं और आमजन ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। समस्त रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और अखाड़ों के उस्तादों का सम्मान प्रदान किया गया। रक्तदान जागरूकता के लिए आयोजित लक्की ड्रॉ में लोडिंग टैक्सी चालक अफजल का नाम निकला और उन्हें मक्का-मदीना की उमराह यात्रा का…

चलती ट्रेन में ‌बुजुर्ग का शुगर लेवल हुआ लो 

चूरू

चूरू रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-दिल्ली ट्रेन में बुजुर्ग भल्लेराम (65) का शुगर लेवल लो हो गया। एक युवक ने उन्हें बाइक पर बैठाकर तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने समय रहते इलाज किया और बुजुर्ग की हालत अब स्थिर है।

default-image

जिले में बाल संरक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक

झुंझुनू

झुंझुनू में न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग और मंत्री अविनाश गहलोत ने बाल संरक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर बच्चों के सर्वांगीण विकास की समीक्षा की। किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

1 18 19 20 21 22 252