राजस्थान वक्फ बोर्ड ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए गाड़ियों में भरकर भेजी राहत सामग्री
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राजस्थान वक्फ बोर्ड ने राहत सामग्री भेजी। जयपुर से रवाना किए गए ट्रकों को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान और बोर्ड अध्यक्ष खानु खान बुधवाली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल को इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल बताया गया। Read More
