पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे कलाम की पुण्यतिथि पर बारां में होगा मुस्लिम समाज का प्रबुद्धजन सम्मेलन
र्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि (27 जुलाई) पर कोटा संभाग स्तरीय मुस्लिम समाज का प्रबुद्धजन सम्मेलन बारां में होगा। इसमें शिक्षा, करियर गाइडेंस, नशा मुक्ति, भाईचारा, कौमी एकता, समाज सेवा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। लगभग 300 प्रबुद्धजन, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, अधिकारी और समाजसेवी शामिल होंगे। बैठक डॉ. मजीद मलिक कमांडो की अध्यक्षता में हुई जिसमें आयोजन समिति के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। Read More
