Loading...

राज्य

जयपुर

जयपुर के खोले के हनुमान मंदिर रोपवे मार्ग पर वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। अन्नपूर्णा मंदिर से वैष्णो देवी मंदिर तक रेस्टोरेंट, मसाज सेंटर, स्काई साइकिल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां अवैध रूप से चल रही थीं। मुख्य वन संरक्षक टी. मोहनराज और डीएफओ प्राची चौधरी की निगरानी में इन ढांचों को हटाया गया। धार्मिक स्थल की आड़ में फैले इन व्यवसायों से वन भूमि… Read More

जिला कलक्टर ने की स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

जयपुर

जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में शनिवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा की। स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम, नियमित टीकाकरण, टीबी मुक्त अभियान, वय-वंदन योजना, गैर संचारी रोग कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कलक्टर ने 24 जुलाई को विशेष टीकाकरण अभियान और 22 जुलाई को जन-जागरूकता रैली आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में…

“जनता के हक और हकूक की लड़ाई अब सड़क पर लड़ी जाएगी” — नरेश मीणा

जयपुर

जयपुर में पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में नरेश मीणा ने 21 जुलाई से झालावाड़ के कामखेड़ा बालाजी से ‘जन क्रांति यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जनता के हक और हकूक की लड़ाई है, जो अब सड़क पर लड़ी जाएगी। आस्था से मन्नत मांगी है, इसलिए यात्रा पूरी होने तक वे चप्पल नहीं पहनेंगे। उन्होंने इसे जनआवाज़ और जनसंघर्ष की नई शुरुआत बताया।…

default-image

जिला अध्यक्ष आर आर तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जयपुर नगर निगम चुनाव में जीत पाएगी?

जयपुर

जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवारी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। हवामहल विधानसभा सीट कांग्रेस के हाथ से तिवारी की लापरवाही से निकल गई। कार्यकर्ताओं और मीडिया से उनके बेटे के रूखे व्यवहार को भी हार का कारण माना गया। शहर कांग्रेस में चर्चा है कि नगर निगम चुनाव में टिकट तिवारी के बेटे की मर्जी से बांटे जाएंगे। सत्ता परिवर्तन के बाद तिवारी नेतृत्व में…

ईदगाह इलाके में मवेशियों के अवशेषों की बदबू से यहां के निवासी परेशान!

जयपुर

जयपुर के ईदगाह इलाके में मवेशियों की हड्डियों और अवशेषों की दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं। पास में स्कूल, मस्जिद, मंदिर और कब्रिस्तान होने के बावजूद ट्रकों में अवशेष जमा किए जाते हैं। लोगों ने नगर निगम में कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड 76 के पार्षद और नगर निगम पर मिलीभगत के आरोप लगे हैं। अवशेषों की वजह से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी…

भिक्षुक पुनर्वास गृह सांगानेर में गुरु पूर्णिमा मनाई गई

सांगानेर

सांगानेर स्थित भिक्षुक पुनर्वास गृह में गुरु पूर्णिमा पर हवन का आयोजन किया गया। यह आवास गृह उन निर्धन, निराश्रित और बुजुर्ग लोगों के लिए संचालित है जिन्हें रोजगार नहीं मिल पाता और मजबूरी में भिक्षावृत्ति करनी पड़ती है। यहां मानसिक शांति और सकारात्मक माहौल के लिए नियमित रूप से हवन, भजन और पूजा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्थान प्रमुख ईवादीप सक्सेना ने बताया कि आवास गृह में रहने…

default-image

सांगानेर विकास नागरिक मंच ने की सांसद मंजू शर्मा से मुलाकात

सांगानेर

सांगानेर विकास नागरिक मंच के प्रतिनिधि मंडल ने सांगानेर के समग्र विकास और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण को लेकर सांसद मंजू शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांग पत्र सौंपते हुए सांगानेर को क्राफ्ट सिटी का दर्जा देने, महिला अस्पताल, पुस्तकालय और खेल मैदान स्थापित करने, ऐतिहासिक जल धरोहरों के संरक्षण, ट्रैफिक-सीवरेज समस्याओं के स्थाई समाधान, और कारीगरों व GI टैग उद्योगों को राष्ट्रीय योजनाओं में शामिल करने की…

5 वर्षीय जुबेर की नाले में डूबने से हुई मौत

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर के कागजी मोहल्ले में शनिवार सुबह 5 वर्षीय जुबैर शौच के लिए गया था, जहाँ लटीया नाले में पैर फिसलने से उसकी डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य में बने कच्चे रास्ते और किनारे किए गए गहरे गड्ढों को हादसे की वजह बताया। बारिश से पहले अधिकारियों ने निरीक्षण कर दो दिन में सफाई का आश्वासन दिया था, लेकिन लापरवाही के कारण हादसा…

मुख्यमंत्री के सांगानेर ने विद्युत के क्षेत्र में लगाई छलांग

सांगानेर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सांगानेर में विद्युत क्षेत्र में 80 करोड़ रुपए की लागत से बड़े स्तर पर विकास कार्य पूरे किए गए। इसमें 221 नए ट्रांसफॉर्मर, 205 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि, 7 नए पावर ट्रांसफॉर्मर, 48 नए 11 केवी फीडर और भूमिगत हाईटेंशन लाइनों का कार्य पूरा किया गया। सांगानेर में 3 नए सब स्टेशन बन रहे हैं, LED स्ट्रीट लाइट्स और हाई मास्क लाइट्स लगाई जा…

default-image

पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने अल्बर्ट हॉल, हवामहल और जन्तर मन्तर का किया निरीक्षण

जयपुर

पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने अल्बर्ट हॉल, हवामहल और जंतर-मंतर का निरीक्षण किया। उन्होंने अल्बर्ट हॉल में रखी 18,000 से अधिक पुरा कलाकृतियों के जीवंत प्रदर्शन, लाइटिंग सुधार, QR कोड अपडेट और गार्डन सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। संग्रहालय के जीर्णोद्वार हेतु 25 करोड़ रुपये का बजट पहले ही जारी हो चुका है। हवामहल में पर्यटकों के लिए संकेतक लगाने, प्रदर्शनी कक्ष में पेंटिंग और स्कल्पचर लगाने…

1 70 71 72 73 74 277