रानी में सड़क और नालियों की साफ सफाई से चमक उठा क्षेत्र
वन्दे गंगा अभियान के अंतर्गत रानी खुर्द की रूप वाटिका स्कीम नम्बर 2 में नगरपालिका द्वारा सड़क और नालियों की विशेष सफाई कराई गई। साथ ही 40 नीम के पौधे लगाकर ट्री गार्ड भी लगाए गए। कॉलोनीवासियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। Read More
