Loading...

देश

Home देश Page 8

जयपुर

झुंझुनूं जिले के लालपुर गांव के हवलदार इकबाल अली कुपवाड़ा में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव लाया गया। इकबाल अली 21 ग्रेनेडियर्स में तैनात थे और करीब दो दशक से सेना में सेवा कर रहे थे। शहीद के परिवार में पत्नी, बेटी और मां हैं। कायमखानी समाज की वीर परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी जान देश पर… Read More

मुसलमान भारत में इस्लाम की शुरुआत से है और रहेंगा- भागवत

जयपुर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मुसलमान भारत में इस्लाम की शुरुआत से ही हैं और रहेंगे। उन्होंने हिंदुओं को मस्जिदों में शिवलिंग ढूंढने से बचने और साथ मिलकर रहने की बात कही। राजनीतिक रूप से इस बयान को बड़ा संकेत माना जा रहा है।

मदर टेरेसा- एक महान आत्मा

jaipur

मदर टेरेसा का जन्म 1910 में मैसिडोनिया में हुआ। उन्होंने भारत आकर गरीब, असहाय और बीमारों की सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया। मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की। उन्हें भारत रत्न और नोबेल शांति पुरस्कार सहित अनेक सम्मान मिले। 5 सितंबर 1997 को उनका निधन हुआ।

default-image

आजाद हिंद फौज की स्थापना

jaipur

आजाद हिंद फौज की स्थापना 1 सितंबर 1942 को सुभाष चंद्र बोस ने जापान की सहायता से की। इसका उद्देश्य ब्रिटिश शासन से भारत को मुक्त कराना था। इसमें महिला रेजिमेंट "झांसी रानी रेजिमेंट" भी बनाई गई, जिसका नेतृत्व लक्ष्मी सहगल ने किया। आईएनए ने 1944 की इम्फाल लड़ाई सहित कई युद्धों में हिस्सा लिया। इसने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी और देश की आजादी में अहम भूमिका…

शाह बोले- पीएम को जितनी गाली दोगे, उतना कमल खिलेगा

गुवाहाटी

असम दौरे पर अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्द कहना निंदनीय है। राहुल से माफी की मांग की और दावा किया कि जितनी गाली दोगे, उतना भाजपा मजबूत होगी।

पटना में सियासी संग्राम: राहुल गांधी की यात्रा में PM को गाली

पटना

पटना में राहुल गांधी की "वोटर अधिकार यात्रा" के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी पर बवाल मच गया। बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने हालात संभाले। अमित शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, जबकि राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

default-image

चुनाव आयोग की सीपीआई के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों ने गुरुवार को CPI महासचिव डी. राजा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। चुनाव आयोग ने बताया कि पिछले 150 दिनों में 4,719 सर्वदलीय बैठकें की गईं, जिनमें 28,000 से अधिक राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोग ने कहा कि सभी दलों से संवाद चुनावी व्यवस्था को और मजबूत बनाने…

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के उरी और गुरेज सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने आतंकी नेटवर्क, हवाला और ड्रग तस्करी पर भी सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरियाणा की महिलाओं को बड़ी सौगात

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का एलान किया है। 25 सितंबर से शुरू होने वाली इस योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ लगभग 20 लाख महिलाओं को मिलेगा।

default-image

केजरीवाल बोले- मोदी सरकार का अमेरिकी कपास पर टैक्स हटाने का फैसला

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने अमेरिकी कपास पर लगने वाला 11% इम्पोर्ट टैक्स 31 दिसंबर तक हटा दिया है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि यह कदम टेक्सटाइल इंडस्ट्री की कच्चे माल की कमी दूर करने के लिए है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को किसानों के खिलाफ बताते हुए मोदी सरकार पर विदेशी दबाव और उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का आरोप लगाया। किसानों का डर है कि इससे उनकी फसल…

1 6 7 8 9 10 48