ई-रिक्शा यूनियन द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई
मनोहरपुर में ई-रिक्शा यूनियन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा रैली निकाली। यह रैली टोल प्लाजा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों से होती हुई बस स्टैंड पुलिया पर संपन्न हुई। ई-रिक्शा चालक अनवर हुसैन तिगाला ने राष्ट्र निर्माण में सभी को योगदान देने का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालकों ने भाग लिया और देशभक्ति का जज़्बा दिखाया। Read More
