Loading...

ताज़ातरीन

सांचौर

सांचौर जिले की बहाली की मांग को लेकर धरना 181वें दिन भी जारी रहा। सेड़िया गांव के ग्रामीणों ने धरने को समर्थन देते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा और नारेबाजी कर सांचौर जिले को यथावत रखने की मांग की। पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई और संयोजक अधिवक्ता भीमाराम चौधरी ने सरकार पर सांचौर के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला बनने से आमजन के कार्य नजदीक से निपटते… Read More

रुखसार झारिया नीट में सेलेक्ट ‌

चूरू

चूरू जिले के झारिया गांव की रुखसार बानो ने नीट परीक्षा में 542 अंक और ऑल इंडिया रैंक 16019 प्राप्त कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया। साधारण परिवार से आने वाली रुखसार ने गांव के सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा के बाद चूरू और फिर सीकर में रहकर नीट की तैयारी की। शुरू में कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद रुखसार ने लगन और मेहनत से यह सफलता…

इल्म से ही मुस्तकबिल संवरता है, इल्म के बिना जिंदगी अधूरी: सैयद रज्जाक अली

पाली

पाली में खिदमत-ए-खल्क चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुस्लिम मुसाफिर खाना में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में महाप्रबंधक सैयद रज्जाक अली ने कहा कि इल्म से ही मुस्तकबिल संवरता है और इसके बिना जिंदगी अधूरी है। सुफी मौलाना इकबाल नूरी और असरफ कादरी ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दसवीं और बारहवीं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं बुशरा कुरैशी, सादिया खत्री, अफसीन शेख, सायमा अंजुम समेत…

default-image

मौलाना आज़ाद विवि की ओर से अलवीरा अब्बासी का हुआ सम्मान

जोधपुर

जोधपुर की मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी ने 12वीं कला वर्ग में 93.60% अंक प्राप्त करने पर अलवीरा अब्बासी का सम्मान किया। अलवीरा एक चाय विक्रेता की बेटी हैं और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने यह सफलता कड़ी मेहनत से हासिल की। यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक के सहयोग से अलवीरा ने पढ़ाई जारी रखी और अब बीए बीएड कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। सम्मान समारोह में यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों…

लंबे संघर्ष के बाद मिली स्कूटी छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे

चूरू

राजस्थान की कालीबाई भील मेधावी अल्पसंख्यक स्कूटी योजना के तहत लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार चूरू में चयनित छात्राओं को स्कूटी वितरित कर दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता असलम खान दौलत खानी ने बताया कि बार-बार कॉलेज और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद यह सफलता मिली। स्कूटी मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी लौट आई और अब छात्राओं की पढ़ाई में सुविधा मिलेगी।

नये इस्लामी साल के चांद को देखने के लिए दरगाह में उमड़ा जनसैलाब

कपासन

कपासन की प्रख्यात दरगाह हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. पर नए इस्लामी साल 1447 हिजरी के चांद के दीदार के लिए जायरीनों का जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही जायरीन दरगाह पर हाजिरी देने पहुंचे और अहाता-ए-नूर में महफिले मिलाद और कव्वाली की महफिलें सजीं। सांयकाल चिराग बत्ती के समय मुल्क में अमन और सुकून की दुआ मांगी गई। दरगाह कमेटी के अनुसार 25 मोहर्रम सोमवार 21 जुलाई को अलम शरीफ…

default-image

माह मोहर्रम हिजरी सन् का पहला महीना  

jaipur

माह मुहर्रम हिजरी सन् का पहला महीना है, जो मुसलमानों के लिए आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। यह महीना खुशी और मुबारकबाद से नहीं बल्कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन और उनके परिवार पर हुए जुल्म और उनकी शहादत की याद से शुरू होता है। मुहर्रम हमें जुल्म के खिलाफ खड़े होने और इंसानियत, शांति व सब्र के रास्ते पर चलने की सीख देता है। मुसलमान इस महीने में…

हज के मुकद्दस सफर से लौटने पर नर्सिंग ऑफिसर शमां बी का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

बारां

हज 2025 की खिदमत के बाद वतन लौटने पर नर्सिंग ऑफिसर शमां बी का जयपुर एयरपोर्ट पर परिवार और परिचितों ने माला पहनाकर और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। शमां बी ने मक्का-मदीना में हाजियों की खिदमत कर भारत सरकार की सेंट्रल हज कमेटी की मेडिकल टीम के साथ सेवाएं दीं। इस मौके पर उनके शौहर पार्षद असगर अली, हाजी अब्दुल हमीद, डॉ. रफीक अहमद, डॉ. रईस अहमद समेत…

29वें भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान जिंक को 6 पुरस्कार

 उदयपुर

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को 29वें भामाशाह सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 6 पुरस्कार प्राप्त हुए। यह लगातार 10वां वर्ष है जब राजस्थान सरकार ने शिक्षा में बदलाव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कंपनी को सम्मानित किया है। कंपनी ने अब तक शिक्षा क्षेत्र में 430 करोड़ रुपये से अधिक निवेश कर 2 लाख से अधिक ग्रामीण और आदिवासी बच्चों को लाभान्वित किया…

default-image

6 जुलाई को हजरत ईमाम हुसैन की याद में निकाला जाएगा ताजिए का जुलूस

बारां

बारां में इस्लामी नए साल के पहले महीने मोहर्रम की 10 तारीख, 6 जुलाई 2025 को हजरत ईमाम हुसैन की याद में ताजिए का जुलूस निकाला जाएगा। कारीगर इन दिनों ताजिए तैयार कर रहे हैं। मोहर्रम की 9 तारीख यानी 5 जुलाई की रात को ताजिए अपने-अपने इमामबाड़ों में लगाए जाएंगे और छबीले व खिचड़ा अकीदतमंदों में बांटा जाएगा। 6 जुलाई को ताजिए निर्धारित मार्ग से निकल कर शाम को…

1 81 82 83 84 85 151