Loading...

ताज़ातरीन

पाली

पाली में रविवार को मुस्लिम समाज ने मोहर्रम का जुलूस अकीदत और मातमी माहौल में निकाला। ढोल-नगाड़ों और मातमी धुनों के साथ ताजिए निकाले गए और मस्जिदों में नमाज, तकरीर और कुरान तिलावत कर शहीदाने कर्बला को याद किया गया। अखाड़ों ने तलवारबाजी, डंडा पट्टा और शमशीर के करतब दिखाए। रास्ते में हिन्दू-मुस्लिम सभी ने जुलूस का सम्मान किया और मोहर्रम पर फूल, माला व नजराना पेश कर दुआ मांगी।… Read More

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी की सिक्किम के राज्यपाल से भेंट

Jaipur

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जयपुर में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पुष्पगुच्छ व पुस्तक ‘हिंदू विजय-युग प्रवर्तक’ भेंट की, जबकि राज्यपाल ने ‘राजभवन सिक्किम’ ग्रंथ भेंट किया।

लूनियावास में निःशुल्क सेवा शिविर 15 जुलाई को

Jaipur

लूनियावास के होटल ताहा में 15 जुलाई को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निःशुल्क सेवा शिविर आयोजित होगा। इसमें बच्चों के आधार कार्ड बनवाने, मोबाइल नंबर अपडेट, बैंक खाता खोलने और KYC जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर दी जाएंगी। शिविर का उद्देश्य आमजन को ज़रूरी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराना है।

default-image

रामगंज बाजार में जर्जर हवेली हादसा, बड़ा हादसा टला

Jaipur

जयपुर के रामगंज बाजार स्थित नमदगरान इलाके में मंगलवार शाम एक जर्जर हवेली का हिस्सा गिर गया। मलबा गिरने से कुछ सेकंड पहले बाहर बैठे युवक मौके से हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने निगम की लापरवाही पर नाराज़गी जताई।

राज्यपाल का मोहर्रम पर संदेश

Jaipur

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मोहर्रम के अवसर पर कहा कि हज़रत इमाम हुसैन की शहादत हमें साहस और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की प्रेरणा देती है। उन्होंने समाज से शांति और समरसता के मार्ग पर चलने की अपील की।

हमदर्द हेल्पिंग सोसाइटी द्वारा 40 यूनिट रक्तदान हुआ

 सुकेत

रामगंज मंडी में इमाम हुसैन की याद में हमदर्द हेल्पिंग सोसाइटी और अंजुमन कमेटी खैराबाद ने रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित कर 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पहली बार रक्तदान भी किया। एकत्रित रक्त थैलेसीमिया और इमरजेंसी मरीजों के इलाज में काम आएगा।

default-image

मुहर्रम के जुलूस में ताजियों को बांटे स्मृति चिह्न

Jaipur

जयपुर के नवाब का चौराहा पर मुहर्रम जुलूस के मौके पर पार्षद प्रत्याशी शाहनवाज़ लाला ने ताजियों, मातम करने वालों, सजे हाथियों और अखाड़ा लड़ने वाली बहादुर लड़कियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अमन और भाईचारे का पैगाम भी दिया गया

शहर में मातमी धुनों के साथ निकाले गए ताजिये

बारां

योमे आशूरा पर रविवार को बारां में हज़रत ईमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मातमी धुनों के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। इमामबाड़ों से निकले ताजिए विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला मैदान पहुंचे, जहां श्रद्धा के साथ ताजियों को ठंडा किया गया। अंजुमन ने ताजिया कमेटियों और अखाड़ेबाजों का इस्तकबाल किया। पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखी।

महिलाओं से ज्वैलरी लूटने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश

Jaipur

जयपुर, (रॉयल पत्रिका) विधायकपुरी पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं को ऑटो में बैठाकर ज्वैलरी लूटने वाली अन्तर्राज्यीय गुजराती गैंग का पर्दाफाश... Read more

default-image

अकीदत के साथ निकला चादर का जुलूस

बारां

मोहर्रम की 9 तारीख पर बारां में बाबा फूल पीर दरगाह से चादर का जुलूस निकाला गया। रास्ते में युवाओं ने अखाड़ा खेलकर करतब दिखाए और बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

1 76 77 78 79 80 151