Loading...

ताज़ातरीन

अजमेर

अजमेर में मुस्लिम वेलफेयर एण्ड एज्यूकेशन समिति ने प्रतिभावान मुस्लिम बच्चों को सम्मानित करने के लिए अपनी वेबसाइट लॉन्च की है। इससे बच्चे अब ऑनलाइन आवेदन कर आसानी से सम्मान समारोह में शामिल हो सकेंगे। वेबसाइट का शुभारंभ इंसाफ अली, सैयद गयासुद्दीन चिश्ती, एस.एम. अकबर और असलम खान ने किया। बैठक में कई सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। Read More

नर्सिंग ऑफिसर शहजाद खान वेलिम सम्मानित

पाली

पाली निवासी नर्सिंग ऑफिसर शहजाद खान वेलिम को खिदमत-ए-ख़ल्क ट्रेवल्स फाउंडेशन द्वारा जोधपुर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया। कोविड काल में वेलीम ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में शानदार सेवाएं दी और कई गंभीर केसों में मरीजों की जान बचाई। इस योगदान के लिए उन्हें सम्मान पत्र, मोमेंटो और ओपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 450 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों और समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया…

कायमखानी ‌छात्रावास में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया

चूरू

चूरू स्थित कायमखानी छात्रावास में हरियाला राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हॉस्टल कमेटी अध्यक्ष जब्बार खान ने पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जाकिर खान, महबूब खान, गफ्फार खान, सिकंदर खान, इकबाल खान व पप्पू खां ने पौधे लगाकर उनकी देखरेख का जिम्मा लिया।

default-image

राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई

रतनगढ़

रतनगढ़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ चूरू की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, गरीब मजदूर और किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव विजयपाल मील और जिला अध्यक्ष इंद्रराज खीचड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अनवर कुरैशी ने किया और समापन राष्ट्रगान से हुआ। बैठक का उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से…

 इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी आयोजित करेगी सम्मान समारोह

चूरू

चूरू में मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टिट्यूट में इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी की बैठक हुई। बैठक में 10वीं-12वीं के होनहार छात्रों के लिए 27 जुलाई 2025 को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन पर सहमति बनी। कार्यक्रम के लिए क्राइटेरिया तय करने हेतु कमेटी बनाई गई। बैठक में भँवर खान, शौकत अली खान, डॉक्टर एफ एच गोरी, नूर मोहम्मद, अयूब खान सहित कई शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।…

राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

चूरू

चूरू में राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष हाजी अतीक अहमद के दिशा निर्देशन में यह घोषणा हुई। कार्यकारिणी में संरक्षक, सलाहकार, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव, महिला प्रतिनिधि सहित कई पदों पर सदस्यों की नियुक्ति की गई। इस घोषणा में डॉ. कादिर हुसैन, डॉ. एम एम शेख, डॉ. शमशाद अली, डॉ. शौकत अली, रमजान खान, डॉ. जावेद खान सहित कई…

default-image

कई दिनों से लटक रहे तार और टूटे पोल को हटाया, जनहानि की सम्भावना हुई समाप्त

सुकेत

सुकेत के वार्ड 35 में कई दिनों से लटके बिजली के तार और टूटे पोल को हटाया गया। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल को समस्या बताई थी। तत्परता दिखाते हुए बिजली बोर्ड को सूचना देकर टूटे पोल और तारों को हटवाया गया। इससे क्षेत्र में जनहानि की संभावना समाप्त हुई। वार्डवासियों ने इस कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया।

14 साल से फरार इनामी वारंटी गिरफ्तार, नाम बदलकर रावतभाटा में रह रहा था

सुकेत

कस्बा सुकेत में 14 साल से फरार 5000 रुपए के इनामी स्थायी वारंटी कैलाशनाथ उर्फ भूरानाथ कालबेलिया को पुलिस ने रावतभाटा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाम और पता बदलकर मजदूरी कर रहा था। आरोपी ने 14 साल पहले पत्नी के साथ जा रहे एक व्यक्ति से कार रोककर नकदी और जेवर लूटे थे। इस मामले में अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल…

मोइज उद्दीन गुडडू के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता

कोटा

युवा कांग्रेस कोटा शहर के जिलाध्यक्ष और बनियानी के सरपंच मोइज उद्दीन गुडडू का जन्मदिन कोटा में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही सोशल मीडिया और निजी आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देशराज मीणा, अनूप ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुधीन्द्र मुंड, राखी गौतम, अरबाब खान, कई पार्षद, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य सहित…

default-image

उमराह के मुकद्दस सफर पर जाने वाले लोगों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

बारां

बारां के अंजुमन मैरिज हॉल में मक्का-मदीना जाने वाले उमराह यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें हाफिज मोहम्मद आरिफ, मौलाना सलमान और मास्टर अख्तर हुसैन ने उमराह के अरकान की बारीकियां समझाईं। बाद में हाजियों का माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया और मुंह मीठा करवाया गया। इस मौके पर वक्फ कमेटी बारां के चेयरमैन इरफान अंसारी और पार्षद भी मौजूद रहे। अंत में दुआ के साथ कार्यक्रम…

1 69 70 71 72 73 151