Loading...

ताज़ातरीन

चूरू

चूरू जिले की दो अल्पसंख्यक युवतियाँ—मुस्कान (आथुणा मोहल्ला) और रूकसार बानो (दिपलाणा)—का फिमेल हेल्थ वर्कर पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर परिवारजनों व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने खुशी जताई और नेताओं का आभार व्यक्त किया। विधायक हरलाल सहारण ने भी दोनों को शुभकामनाएँ दीं। Read More

संजू कुमार शर्मा को राज्य स्तर पर सम्मानित किया

झालावाड़

झालावाड़ के क्षेत्रीय वन अधिकारी संजू कुमार शर्मा को 15 अगस्त 2025 को जयपुर के अरण्य भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्हें लव कुश वाटिका को इको-ट्यूरिज्म के रूप में विकसित करने, बडबेला तालाब को जिले के पहले वेटलैंड के रूप में संरक्षित करने और बेटी वाटिका जैसी अभिनव पहल के लिए यह सम्मान मिला। शर्मा को पहले भी कई स्थानीय और क्षेत्रीय सम्मान प्राप्त हो…

रिलायबल कंप्यूटर सुकेत द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन शुरू

सुकेत

सुकेत में रिलायबल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स शुरू हुए हैं। इसमें RS-CIT और Tally कोर्स कराए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है। आरक्षित वर्ग एवं विधवा/तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।

default-image

झालावाड़ में निशुल्क मुसलमानी खतना सुन्नत शिविर 23 अक्टूबर को आयोजित होगा

झालावाड़

झालावाड़ में सीरते मुस्तफा मददगार सोसायटी हबीब नगर और ईदगाह इंतजामिया कमेटी की ओर से 23 अक्टूबर 2025 को ईदगाह परिसर में निशुल्क मुसलमानी खतना सुन्नत शिविर आयोजित होगा। सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया और प्रशासनिक जिम्मेदारियां बांटी गईं।

एसडीपीआई बारां ज़िला प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न, ज़िला कमेटी की घोषणा

बारां

बारां में एसडीपीआई का जिला प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में नई जिला कमेटी का गठन किया गया। अब्दुल अज़ीज़ अज्जू जिला अध्यक्ष बने जबकि अन्य पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

राठौर तेली समाज सेवा समिति ने उपखंड कार्यालय में एसडीएम को सौपा ज्ञापन

सुकेत

नागौर जिले के परबतसर पशु मेले में गौ तस्करी और गौ रक्षक टीम पर हुए हमले के विरोध में राठौर तेली समाज सेवा समिति ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति ने प्रशासन की नकारात्मक भूमिका की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

default-image

माहे रबीउल अव्वल का चांद नज़र आया, ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को

कोटा

देशभर से माहे रबीउल अव्वल का चांद नज़र आने की पुष्टि के बाद कोटा स्थित दरगाह अहमद अली शाह बाबा पर 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी मनाने का एलान किया गया। उलेमा और ऑल इंडिया सीरत कमेटी के पदाधिकारियों ने अमन का सफ़ेद परचम लहराकर शांति और भाईचारे का संदेश दिया। मिठाइयां बाँटी गईं, गले मिलकर मुबारकबाद पेश की गई और लंगर का आयोजन किया गया।

सुकेत में महात्मा गांधी स्कूल की सेछत गिरा प्लास्टर

सुकेत

सुकेत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की जर्जर इमारत से प्राथमिक कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। सतर्क शिक्षकों ने बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया। घटना के बाद अभिभावकों और नगरवासियों ने स्कूल भवन की खराब स्थिति पर आक्रोश जताया और मरम्मत व नए कक्ष निर्माण की मांग की। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल भवन की स्थिति नहीं सुधरी तो बच्चों…

6 महीने चले अदालती केस के बाद नईमुद्दीन गुडडू ने पुनः संभाली लाड़पुरा प्रधान की कुर्सी 

कोटा

6 माह चले केस के बाद हाईकोर्ट से स्टे मिलने पर नईमुद्दीन गुड्डू ने लाड़पुरा पंचायत समिति के प्रधान पद का कार्यभार पुनः संभाल लिया। अदालत चौराहे से जुलूस के साथ पदग्रहण हुआ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

default-image

कोटा लाडपुरा पंचायत समिति के फिर बने गुड्डू प्रधान

सुकेत

कोटा लाडपुरा पंचायत समिति में नईमुद्दीन गुड्डू ने शुक्रवार को दोबारा प्रधान का पदभार संभाला। उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की जीत का संदेश दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चार्ज ग्रहण करने के बाद मिठाई बांटी गई। इससे पहले भाजपा के हेमंत यादव 5 माह 8 दिन तक प्रधान रहे थे।

1 37 38 39 40 41 151