Loading...

ताज़ातरीन

जोधपुर

जोधपुर में जुलूस-ए-मुहम्मदी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जुलूस हज़रत अब्दुल लतीफ शाह रहमतुल्लाह अलेही की दरगाह से मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब रिज़वी द्वारा रवाना किया जाएगा। जुलूस को सादगी, अदब और एहतराम के साथ निकाला जाएगा। आयोजन समिति ने अपील की है कि इसमें टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, ढोल-ताशे, झांकियां, नाबालिग बच्चे और महिलाओं को शामिल न किया जाए। Read More

“राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी सड़क दुर्घटना के बाद गीतांजली हॉस्पिटल में भर्ती, स्थिति स्थिर”

उदयपुर

राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी का देर रात सड़क हादसे में एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें उदयपुर स्थित गीतांजली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में उनकी कुछ पसलियां टूटी और चेहरे पर चोटें आईं। डॉक्टरों की सीनियर टीम की देखरेख में उनका इलाज जारी है और वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

रकमा संगठन द्वारा जिला स्तरीय अल्पसंख्यक सम्मान समारोह 7 सितंबर को चुरू में होगा

चूरू

रकमा संगठन 7 सितंबर को चुरू में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, सेवा निवृत्त एवं नव नियुक्त अधिकारियों और अल्पसंख्यक पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर रखी गई है।

default-image

घांघू के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में 13 साल सेवा देने वाले वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश आर्य का अभिनंदन

चूरू

चूरू जिले के घांघू प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में 13 वर्षों तक सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश आर्य का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और महामारी के समय किए गए कार्यों की सराहना की।

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में खेल महोत्सव के तहत हो रही रस्सा-कस्सी और गोला फेंक प्रतियोगिता

जोधपुर

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर में तीन दिवसीय खेल महोत्सव के तहत शनिवार को रस्सा-कस्सी और गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित हुई। फार्मेसी टीम ने रस्सा-कस्सी में जीत दर्ज की, वहीं गोला फेंक प्रतियोगिता में बी. फार्म फोर्थ सेम के दिलीप प्रथम रहे। समापन पर मुख्य अतिथियों और शिक्षकों की मौजूदगी में छात्रों ने खेल भावना व समर्पण की शपथ ली।

“नर्सिंग छात्रों हेतु गीतांजलि यूनिवर्सिटी में जागरूकता कार्यक्रम”

उदयपुर

उदयपुर की गीतांजलि यूनिवर्सिटी में लगभग 700 नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए स्टूडेंट अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। वाइस चांसलर, डीन, प्रिंसिपल और विशेषज्ञों ने छात्रों को नर्सिंग प्रोफेशन की जिम्मेदारियों, अच्छे अध्ययन, स्वस्थ जीवन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

default-image

सुकेत हाट बाजार में 25 लाख से बना प्लेटफॉर्म अनुपयोगी, पुरानी जगह ही बैठ रहे हैं व्यापारी

सुकेत

सुकेत हाट बाजार में नगर पालिका द्वारा करीब 25 लाख की लागत से बनाया गया प्लेटफार्म अनुपयोगी साबित हो रहा है। व्यापारी अब भी पुरानी जगह पर कीचड़ और गंदगी में दुकानें लगाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण उनकी राय लिए बिना मात्र औपचारिकता के लिए किया गया। अधूरा शौचालय और बुनियादी सुविधाओं की कमी से खरीदार व व्यापारी दोनों परेशान हैं।

10वीं कक्षा की निःशुल्क कोचिंग 1 सितम्बर से होगी शुरू

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में सोशियल वेलफेयर सोसायटी और विभिन्न ट्रस्टों के सहयोग से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए विज्ञान, गणित और अंग्रेजी की निःशुल्क कोचिंग 1 सितम्बर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सीरत सराय काउंटर से लेकर वहीं जमा कर सकते हैं।

रिलायबल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. ज़रीफ अहमद को मिला सम्मान

सुकेत

रिलायबल स्कूल के डायरेक्टर और शिक्षा परिवार आईटी सेल प्रभारी डॉ. ज़रीफ अहमद को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में दैनिक भास्कर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

default-image

मनोहरथाना स्थानीय प्रशासन की लापरवाही एवं निष्क्रियता के चलते पुलिया हुई क्षतिग्रस्त

झालावाड़

झालावाड़ जिले की मनोहरथाना पंचायत समिति के चांदपुरा भिलान गाँव में पुलिया जर्जर हो चुकी है। बारिश में पानी भरने से स्कूली बच्चों और शिक्षकों का स्कूल आना-जाना बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें दीं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।

1 29 30 31 32 33 151